देश

कॉमेडियन सुनील पाल को अगवाकर मेरठ में 24 घंटे बंधक बनाकर रखा, 8 लाख की फिरौती लेकर छोड़ा

मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल को लेकर एक चौंकाने वाला अपडेट आया है. शो कराने के नाम पर बीते 2 दिसंबर को उन्हें अगवा कर लिया गया था. अपहरणकर्ताओं ने उन्हें 24 घंटे तक उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में बंधक बनाकर आठ लाख रुपये की ऑनलाइन फिरौती वसूली. उनकी आंखों में पट्टी बांधकर एक घर में रखा गया. फिरौती की रकम शहर से आभूषण खरीदने के बाद ज्वेलर्स के बैंक खातों में ट्रांफसर की गई. दो किडनैपर्स सर्राफ की दुकान में आभूषण खरीदते हुए कैद हो गए.

2 दिसंबर हुआ अपहरण

इसके बाद सुनील पाल को छोड़ा गया. मुंबई की सांताक्रूज पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है. सर्राफ ने मेरठ के लालकुर्ती थाने में इसकी शिकायत दी है. मेरठ एसएसपी ने भी जांच की बात कही है. बदमाशों ने बीते 2 दिसंबर को सुनील पॉल का अपहरण दिल्ली से किया और करीब 24 घंटे तक आंखों पर पट्टी बांधकर मेरठ में घूमते रहे. इसके बाद 3 दिसंबर की रात को उन्हें छोड़ दिया.

8 लाख की फिरौती


दरअसल, अपहरणकर्ताओं ने सुनील पाल के परिजनों से 8 लाख रुपये की फिरौती मांगी. परिजनों ने ऑनलाइन 8 लाख रुपये की फिरौती बदमाशों को दी. इसके बाद बदमाशों ने फिरौती की रकम से सुनील पाल के नाम से ही 2 ज्वेलर्स से गहने खरीदे. 3 दिसंबर की रात को बदमाशों ने रात करीब आठ बजे सुनील पॉल को छोड़ दिया. किसी तरह दिल्ली पहुंचकर उन्होंने मुंबई की फ्लाइट पकड़ी.

मेरठ पुलिस ने क्या कहा

मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि सुनील पाल के अपहरण के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. सुनील पाल को 2 दिसंबर की रात हरिद्वार में किसी इवेंट में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया था. इसी वजह से वह 2 दिसंबर को मुंबई से दिल्ली आए थे. पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि शो कराने वाले ही अपहरणकर्ता निकले. दिल्ली में सुनील पॉल के आंखों पर पट्टी बांधकर पांच-छह लोगों ने उनका अपहरण किया. इसके बाद अपहरणकर्ता उन्हें कार में लेकर मेरठ आ गए. अपहरणकर्ताओं ने परिजनों को फोन कराकर ऑनलाइन करीब 8 लाख रुपए सुनील पॉल के खाते में मंगवाए.

-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

17 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

30 minutes ago

‘इजरायल से बात करना गद्दारी नहीं’, PAK एक्सपर्ट की शहबाज शरीफ को सलाह… क्या मुस्लिमों को धोखा देगा पाकिस्तान?

Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…

43 minutes ago