उत्तर प्रदेश

Noida International Airport: पहली फ्लाइट लैंडिंग के साथ ट्रायल शुरू, अप्रैल 2025 से कमर्शियल उड़ानों की उम्मीद

उत्तर प्रदेश के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की लैंडिंग के साथ ही ट्रायल शुरू हो चुका है. एयरपोर्ट के 3900 मीटर लंबे और 60 मीटर चौड़े रनवे पर आज इंडिगो विमान उतारा गया है. उम्मीद है कि इस एयरपोर्ट से अप्रैल 2025 में कमर्शियल फ्लाइट का संचालन किया जा सकेगा. एयरपोर्ट के रनवे पर जैसे ही इंडिगो की फ्लाइट संख्या A320 NEO की लैंडिंग हुई लोगों ने तालियां बजाकर अभिवादन किया, और इसके साथ ही दमकल की गाड़ियों ने पानी की बौछारों से विमान का स्वागत किया गया. नोएडा एयरपोर्ट पर यह ट्रायल भीम 15 दिसंबर तक जारी रहेगी.

नोएडा के जेवर में बनने वाला यह एयरपोर्ट न सिर्फ भारत का बल्कि एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा. इस एयरपोर्ट की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर 2021 को रखी थी. जिस रनवे पर इंडिगो की फ्लाई लैंड की है उसे रनवे की लंबाई 3900 मीटर और चौड़ाई 60 मीटर है. रनवे पर मार्किंग और लाइटिंग का काम पूरा हो चुका है.

इसके अलावा कैट-वन और कैट-तीन उपकरण भी लगाए जा चुके हैं, जो कोहरे में विमान की ऊंचाई और दृश्यता की जानकारी देते हैं. अप्रैल 2025 से इस एयरपोर्ट से लगभग 30 फ्लाइट्स का ऑपरेशन शुरू किया जा सकेगा जिसमें 25 डोमेस्टिक उड़ाने होगी, उसके अलावा दो कार्गो उड़ाने तथा तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ाने होगी जो कि दुबई, सिंगापुर और ज्यूरिख तक संचालित की जा सकेगी. एक अनुमान के मुताबिक 2050 तक यह इस एयरपोर्ट से लगभग 7 करोड लोगों का आवागमन हो सकेगा.

-भारत एक्सप्रेस

अजीत प्रताप सिंह

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

8 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

8 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

9 hours ago