देश

UP News: CM योगी से मिलेंगे सुपरस्टार रजनीकांत, साथ मिलकर देखेंगे फिल्म ‘जेलर’, राज्यपाल से की मुलाकात

UP News: अपनी फिल्म जेलर (Jailer) को लेकर खासे उत्साहित सुपर स्टार रजनीकांत (Rajnikant) आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे. इसके बाद उनके साथ मिलकर वह अपनी फिल्म देखेंगे. फिल्म जेलर को लोग जमकर प्यार दे रहे हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. थियेटर हाउस फुल चल रहे हैं. अभिनेता के साथ ही पूरी टीम फिल्म की सफलता को लेकर काफी खुश हैं. खबरों के मुताबिक कि, अभिनेता रजनीकांत ने लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की है. इस सम्बंध में उनकी तस्वीरें राज्यपाल के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

शुक्रवार शाम को अभिनेता रजनीकांत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे है. शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे. पत्रकारों से बात करते हुए रजनीकांत ने बताया कि वह मुख्यमंत्री के साथ फिल्म देखेंगे. उन्होंने अपनी फिल्म की सफलता को लेकर ईश्वर की तरफ इशारा किया और बोले कि, सब भगवान की कृपा है. बता दें कि अभिनेता रजनीकांत उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय भ्रमण पर आए हैं. 18 अगस्त से 20 अगस्त तक वह उत्तर प्रदेश में रहेंगे और इस दौरान उनके अयोध्या से लेकर मथुरा और काशी के मंदिरों में भी जाने की खबर सामने आ रही है और बताया जा रहा है कि वह यूपी की तीर्थ नगरी वाले जिलों में जाकर पूजा-अर्चना भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Amarnath Yatra: पवित्र अमरनाथ की गुफा से लौटते समय 300 फीट गहरी खाई में गिरा श्रद्धालू, दर्दनाक मौत

2012 में यूपी आए थे सुपरस्टार

बता दें कि साल 2021 में सुपरस्टार रजनीकांत उत्तर प्रदेश आए थे और तब उन्होंने यूपी के शहरों की कुछ लोकेशन पर अपनी फिल्म की शूटिंग भी की थी. वहीं उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रजनीकांत ने कहा कि वह कल अयोध्या जा सकते हैं.

सीएम नहीं देखते हैं फिल्म

बता दें कि अगर मुख्यमंत्री रजनीकांत के साथ फिल्म देखते हैं तो यह उनके लिए बेहद खास मौका क्योंकि मुख्यमंत्री अक्सर फिल्म नहीं देखते है, ऐसे बहुत कम ही मौके सामने आए हैं जब मुख्यमंत्री ने कोई फिल्म देखी हो. इससे पहले अपनी पूरी कैबिनेट के साथ सीएम फिल्म द केरल स्टोरी देख चुके हैं. बता दें कि इसके लिए लोकभवन में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. तब मुख्यमंत्री ने लव जिहाद पर हमला बोलते हुए कहा था कि, “लव जिहाद मानवता के खिलाफ अघोषित आतंकवाद का एजेंडा है.” इसी के साथ उन्होंने फिल्म को लेकर कहा था कि, यह फिल्म लव जेहाद के प्रति पूरे देश का ध्यान आकर्षित करती है. उन्होंने लव-जिहाद के खिलाफ देशवासियों को जागरुक होने के लिए कहा था.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

33 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago