के. कविता.
Delhi Excise Policy Scam: दिल्ली शराब नीति मामले में आरोपी बीआरएस नेता के. कविता सहित अन्य के खिलाफ दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर राउज एवेन्यू कोर्ट अब 8 जुलाई को संज्ञान लेगी. सीबीआई ने इस मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है. कविता सीबीआई और ईडी दोनों मामलों में तिहाड़ जेल में बंद हैं. इससे पहले ईडी 10 मई को सप्लीमेंट्री चार्जशीज राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की थी.
सप्लीमेंट्री चार्जशीट में ईडी ने आरोप लगाया है कि कविता साउथ ग्रुप की एक प्रमुख सदस्य थीं. उन पर राष्ट्रीय राजधानी में शराब लाइसेंसों के एक बड़े हिस्से के बदले में आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत देने का आरोप है. ईडी ने पहले कहा था कि कविता दिल्ली आबकारी नीति घोटाले की मुख्य साजिशकर्ता और लाभार्थी थी.
के. कविता ने तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल के साथ एक सौदा किया था. जिसमें उन्होंने साउथ ग्रुप के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बिचौलियों और दलालों के माध्यम से उन्होंने रिश्वत दी. ईडी ने दावा किया था कि आप के नेताओं को दी गई रिश्वत के बदले में उन्हें नीति निर्माण तक पहुंच मिली और उन्हें अनुकूल स्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रावधानों की पेशकश की गई.
बता दें कि के कविता की न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद 20 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया गया था, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत की अवधि को 3 जून तक के लिए बढ़ा दिया था. हालांकि की कविता के वकील ने न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाये जाने का विरोध किया था. कविता की ओर से पेश वकील ने कहा था कि एक बार जब चार्जशीट दाखिल कर दिया गया है और अदालत ने संज्ञान नही लिया है तो अदालत के कविता की न्यायिक हिरासत की अवधि को नही बढ़ा सकती है और वह रिहा होने की हकदार है.
ये भी पढ़ें: NEET UG -2024: पेपर लीक विवाद के बीच नीट-यूजी काउंसलिंग अगली सूचना तक स्थगित
बता दें कि कविता को दिल्ली शराब नीति घोटाले और इससे जुड़े सैकड़ो करोड़ रुपये के लेनदेन में धन शोधन के मामले में ईडी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को 15 मार्च को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था. अब तक इज़ मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जिनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्य सभा सांसद संजय सिंह, के कविता सहित अन्य शामिल है.
-भारत एक्सप्रेस
CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…
गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…
Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…
PM Modi on Nanaji Deshmukh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती…
Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…
India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…