देश

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई ने मॉरीशस में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की, महात्मा गांधी संस्थान में जयंती समारोह में लिया भाग

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई (CJI BR Gavai) और उनके परिवार ने मॉरीशस स्थित महात्मा गांधी संस्थान में गांधी जयंती समारोह में भाग लिया और राष्ट्रपिता की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. सीजेआई बीआर गवई मॉरीशस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं.

माध्यमिक शिक्षा, विज्ञान एवं अनुसंधान मंत्री डॉ. कविराज शर्मा सुकोन; शिक्षा एवं मानव संसाधन मंत्री डॉ. महेंद गंगप्रसाद और कनिष्ठ मंत्री, सांसद, भारत के उच्चायुक्त अनुराग श्रीवास्तव और वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य लोगों ने भी समारोह में भाग लिया. बता दें कि महात्मा गांधी संस्थान, भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भारत और मॉरीशस का एक संयुक्त संस्थान है.

हाल ही में चीफ जस्टिस बीआर गवयई ने दूसरे नेशनल मीडिएशन कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन कुिया. इस दौरान अपने संबोधन में जस्टिस गवई ने कहा कि ‘मीडिएशन आज न्याय व्यवस्था का तेजी से उभरता हुआ स्तंभ है, जिसे 2023 के मीडिएशन एक्ट के जरिए औपचारिक रूप से संस्थागत पहचान मिली है. यह व्यवस्था उस दौर में जन्मी, जब अदालतों में मामलों का बोझ, लंबे इंतज़ार और टकराव भरे मुकदमों ने न्याय की राह कठिन बना दी थी.

मीडिएशन आपसी संवाद, समझ और सहयोग पर टिका: CJI

CJI बीआर गवई ने समझाया कि मुकदमेबाज़ी जहां जीत-हार पर आधारित होती है, वहीं मीडिएशन आपसी संवाद, समझ और सहयोग पर टिकी है. इसमें पक्षकार खुद प्रक्रिया और नतीजे पर नियंत्रण रखते हैं. यही कारण है कि यह न सिर्फ तेज़ और लचीला है, बल्कि गोपनीय और कम खर्चीला भी है

मीडिएशन पर बोलते हुए भारत के मुख्य न्यायधिश ने कहा कि हैं मीडिएशन के सामने कानूनी ढांचे में खामियां, संस्थागत स्तर पर कमी जैसी चुनौतियां हैं. उन्होंने कहा, ‘हमें पारंपरिक न्याय प्रणाली और आर्बिट्रेशन से सीख लेनी होगी कि कानून बनाने, संस्थान खड़े करने और उसे ज़मीन पर उतारने के बीच संतुलन बेहद ज़रूरी है.’


ये भी पढ़ें: ‘एक कॉन्फ्रेंस से बदलाव संभव नहीं होगा, इसके लिए बुनियादी ढांचे की ज़रूरत’-ओडिशा मीडिएशन कॉन्फ्रेंस पर बोलें CJI बीआर गवई


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

2 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

3 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

3 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

3 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

3 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

4 hours ago