देश

Wrestlers Protest: धरने पर बैठे पहलवानों को बड़ा झटका, SC ने बंद किया केस, कोर्ट ने कहा- निचली अदालत में जाएं

Wrestlers Protest: जंतर मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को अपने पास से बंद कर दिया है और हाई कोर्ट या फिर निचली अदालत में जाने के निर्देश दिए हैं. इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि एफआईआर हो चुकी है, जिसके लिए याचिका दाखिल की गई थी. अब इसके अलावा किसी अन्य मामले के लिए याचिकाकर्ता मजिस्ट्रेट या हाई कोर्ट के पास जा सकते हैं.

वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महिला पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने अभी तक जो किया है हम उसके शुक्रगुजार हैं. सुप्रीम कोर्ट में आज हमारी सुनवाई थी, सुप्रीम कोर्ट ने जो भी आदेश दिया है हम उसका पालन करेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हमआगे दिल्ली हाईकोर्ट सहित बाकी के रास्ते हैं जहां जा सकते हैं.”

उन्होंने कहा, “दिल्ली पुलिस बृजभूषण के पक्ष में काम कर रही है. हम अपराधी नहीं है हम अपने हक की लड़ाई के लिए यहां बैठे हैं. यहां हमारे समर्थन में आने वाले कई लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है उन्हें जल्द रिहा किया जाए और अगर उन लोगों को कुछ होता है तो उसकी ज़िम्मेदारी दिल्ली पुलिस की होगी. जब तक कार्रवाई नहीं होती है हमार धरना जारी रहेगा.”

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगे हैं गंभीर आरोप

बता दें कि पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. एक नाबालिग समेत 7 महिला पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. इस मामले में एफआईआर दर्ज न होने पर पहलवानों ने फिर से जंतर मंतर पर धरना शुरू कर दिया. वहीं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो केस दर्ज किया है. इसके बाद भी इन खिलाड़ियों का धरना जारी है और उनका कहना है कि बृजभूषण शरण सिंह अपने सभी पदों से इस्तीफा दें.

दूसरी तरफ, बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि उनके खिलाफ यौन शोषण के आरोप निराधार हैं. उन्होंने कहा कि पूरे मामले के पीछे हरियाणा की लॉबी और दीपेंद्र हुड्डा का हाथ है जो उनको कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद से हटाना चाहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

5 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

7 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

24 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

36 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago