बूथ के अंदर बैलेट पेपर पर मोहर मारता शख्स (वीडियो ग्रैब)
UP Nikay Chunav 2023: यूपी में निकाय चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान जारी है. लोग बढ़-चढ़कर वोट डाल रहे हैं. वहीं गोंडा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक शख्स मोबाइल लेकर अंदर घुस गया और बैलेट पेपर पर मोहर मारते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. मामला धानेपुर के पोलिंग बूथ का बताया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स बूथ के अंदर है और बैलेट पेपर पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के चुनाव निशान के सामने मोहर मार रहा है और इसी के साथ वह हाथ से कुछ इशारा भी कर रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल शख्स के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है.
वायरल वीडियो के बारे में पूछे जाने पर गोंडा के जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार ने मीडिया को बताया कि मामला संज्ञान में है. वायरल वीडियो के आधार पर शख्स की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. हालांकि वीडियो में शख्स का चेहरा नहीं दिख रहा है. इसलिए सीसीटीवी की मदद ली जा रही है. जल्द ही शख्स को तलाश कर उस पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं गोंडा जिले में दोपहर 12 बजे तक 30 फीसदी मतदान होने की खबर सामने आ रही है.
ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: लखनऊ सहित कई जिलों में खराब हुई EVM, कुछ जगहों पर वोटर लिस्ट में नाम न होने से मायूस हुए मतदाता
बता दें कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ ही शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर में पहले चरण का मतदान जारी है. दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा और 13 मई को मतगणना होगी.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…