देश

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: दिल्ली-NCR में दिवाली पर ग्रीन पटाखों को मिली मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR के लोगों को दिवाली पर ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत दे दी है. बुधवार को सुनाए गए इस फैसले में अदालत ने साफ किया कि यह अनुमति केवल 18 से 21 अक्टूबर तक के लिए होगी. मुख्य न्यायाधीश भूषण आर. गवई ने कहा कि हमें पर्यावरण और परंपरा के बीच संतुलन बनाना होगा. उन्होंने कहा कि संयम के साथ पटाखों की अनुमति दी जा रही है ताकि उत्सव भी मनाया जा सके और प्रदूषण भी न बढ़े.

ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति

कोर्ट ने 14 अक्टूबर 2024 के उस आदेश का हवाला दिया जिसमें दिल्ली सरकार ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था. अब इस फैसले के तहत रात 8 से 10 बजे और सुबह 6 से 7 बजे तक ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी गई है. साथ ही कुछ सख्त शर्तें भी लागू की गई हैं:

  • बाहरी इलाकों से NCR में पटाखे लाने की अनुमति नहीं होगी.
  • गश्ती दल ग्रीन पटाखा निर्माताओं की नियमित जांच करेगा.
  • नकली पटाखे पाए जाने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा.
  • ग्रीन पटाखों के QR कोड वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे.

मंत्री कपिल मिश्रा का क्या कहना है?

इस फैसले के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा,

“सरकार बदली और हिंदुओं के त्योहारों से बैन हटना शुरू हो गया. बरसों बाद दिल्ली वाले परंपरागत तरीके से दिवाली मना पाएंगे.”

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को जनता की आवाज की जीत बताया और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार जताया.

ये भी पढ़ें-डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका सपना आत्मनिर्भर भारत था

यह फैसला उन लोगों के लिए राहत की खबर है जो दिवाली पर पटाखों के बिना अधूरा उत्सव महसूस करते थे. हालांकि, कोर्ट ने साफ किया है कि यह ट्रायल बेसिस पर दी गई छूट है और नियमों का पालन करना जरूरी होगा. अब देखना होगा कि दिल्ली-NCR में लोग इस अनुमति का कितना जिम्मेदारी से पालन करते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

वृषभ राशि आज का राशिफल: काम में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे, यात्रा और आर्थिक लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…

38 minutes ago

कर्क राशि आज का राशिफल: काम में बदलाव की चाह बढ़ेगी, गुस्से और जिद से बिगड़ सकती है बात

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज कामकाज में बदलाव और…

38 minutes ago

सिंह राशि आज का राशिफल: घर-परिवार में विवाद से बचें, काम में लापरवाही पड़ेगी भारी

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा.…

39 minutes ago