Bihar Elelction: विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार एक नया चेहरा राजनीति में कदम रखने जा रहा है. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की पत्नी चंदा देवी (Chanda Devi) को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने छपरा विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है. इस फैसले के बाद छपरा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.
खेसारी की लोकप्रियता का फायदा उठाएगी RJD!
RJD ने चंदा देवी (Chanda Devi) को टिकट देकर साफ कर दिया है कि पार्टी इस बार सेलिब्रिटी कनेक्शन को ध्यान में रखते हुए चुनावी रणनीति बना रही है. खेसारी लाल यादव का भोजपुरी सिनेमा में बड़ा नाम है और उनकी लोकप्रियता का फायदा पार्टी को चुनाव में मिल सकता है.
किसने की पुष्टि?
चंदा देवी (Chanda Devi) के नाम की पुष्टि खुद खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के मैनेजर सोनू पांडेय ने की है. उन्होंने बताया कि पार्टी ने चंदा देवी (Chanda Devi) को छपरा सीट से उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है और जल्द ही वे नामांकन दाखिल करेंगी.
छपरी सीट पर मुकाबला दिलचस्प
छपरा सीट पर पहले से ही मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है. यहां बीजेपी की दो बार की जीत के बाद अब RJD ने चंदा देवी (Chanda Devi) को मैदान में उतारकर मुकाबले को और रोमांचक बना दिया है. इसके अलावा एक स्वतंत्र उम्मीदवार राखी गुप्ता भी चुनावी मैदान में हैं जिससे यह सीट त्रिकोणीय मुकाबले की ओर बढ़ रही है.
ये भी पढ़ें-Bihar Election: कितनी संपत्ति के मालिक हैं तेजस्वी? चुनावी हलफनामे में दी जानकारी
स्थानीय स्तर पर जातीय समीकरण
स्थानीय स्तर पर जातीय समीकरण और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की लोकप्रियता को देखते हुए RJD को उम्मीद है कि चंदा देवी मजबूत चुनौती पेश करेंगी. पार्टी कार्यकर्ताओं में भी इस फैसले को लेकर उत्साह देखा जा रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



