देश

Sushant Singh Rajput Case: 5 साल बाद सुशांत को न्याय मिलने की उम्मीद, पिता ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

Sushant Singh Rajput Case: बॉम्बे हाई कोर्ट में 19 फरवरी को सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई होगी. इस मामले में सुशांत के पिता के.के. सिंह को न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है. उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें पूरी उम्मीद है कि कोर्ट से जो भी फैसला आएगा, सही आएगा और जल्दी आएगा.

सुशांत के पिता ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि अब जब मामला कोर्ट में पहुंच गया है, तो हमें भरोसा है कि न्याय मिलेगा. उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, “मौजूदा मुख्यमंत्री जो भी करेंगे, अच्छा ही करेंगे. हमारी उनसे कोई खास मांग नहीं है. जो भी जरूरी था, वह सरकार ने खुद ही शुरू कर दिया है.”

सुसाइड नहीं, मर्डर का है मामला

के.के. सिंह ने साफ कहा कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की. उन्होंने कहा, “हमने कई बातें सुनी हैं, लेकिन सच्चाई सिर्फ कोर्ट ही सामने ला सकता है. हमें पूरा भरोसा है कि दोषी जरूर पकड़ा जाएगा. पांच साल से सिर्फ तकलीफ झेल रहे हैं, अब सुकून तब मिलेगा जब इंसाफ मिलेगा.”

जब फिल्म इंडस्ट्री के सपोर्ट पर सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि कई लोगों ने संपर्क किया था. कुछ लोग घर पर मिलने भी आए थे. उन्होंने मदद का भरोसा दिया था, लेकिन जांच में किसी ने कोई खास योगदान नहीं दिया.

जब सुशांत की मौत से हिल गया था देश

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे. पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या बताया. लेकिन, उनके परिवार और फैंस ने इस पर सवाल उठाए. सुशांत के पिता ने इसे मर्डर करार दिया और केस दर्ज कराया.

इसके बाद सोशल मीडिया पर इस मामले में इंसाफ की मांग तेज हो गई. बढ़ते दबाव के बाद केस सीबीआई को सौंपा गया. जांच में रिया चक्रवर्ती और कुछ दोस्तों पर शक की सुई घूमी. बाद में ड्रग एंगल भी सामने आया. हालांकि, अब तक जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. इस केस को अब पांच साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन सच्चाई अभी तक सामने नहीं आई.


ये भी पढ़ें- रणवीर इलाहाबादिया का दावा, ‘जान से मारने की मिल रहीं धमकियां, कहा- ‘भाग नहीं रहा…मैं डरा हुआ हूं’


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

4 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

11 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

13 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

17 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

20 minutes ago

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

28 minutes ago