देश

हजारीबाग में दो छात्रों की संदिग्ध मौत, एक का शव तालाब में और दूसरे का फांसी पर लटका मिला, हत्या का आरोप

हजारीबाग, 19 मार्च (आईएएनएस). झारखंड के हजारीबाग शहर में 48 घंटे के भीतर दो छात्रों के शव संदिग्ध स्थितियों में बरामद किए गए. दोनों चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलियाडीह गांव के रहने वाले थे. इनमें से एक छात्र का शव शहर की कनहरी पहाड़ी के पास तालाब से बरामद हुआ था, जबकि दूसरे का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला. दोनों छात्र हजारीबाग शहर में लॉज में रहकर पढ़ाई करते थे. छात्रों के परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि दोनों की हत्या की गई है.

हजारीबाग इंटर साइंस कॉलेज में पढ़ाई करने वाले सोनू का शव रविवार को तालाब से बरामद हुआ था. परिजनों के अनुसार, सोनू कुमार 13 मार्च की सुबह 7.30 बजे चतरा से हजारीबाग के लिए निकला था. उसने कहा था कि हजारीबाग के लॉज से वह अपने कुछ जरूरी कागजात लेकर लौट आएगा. घर के लोगों ने उस दिन सुबह 10 बजे उसके मोबाइल पर कॉल किया तो रिंग जाने के बाद कोई रिस्पांस नहीं मिला. एक बजे तक घर के लोग लगातार उसके मोबाइल पर कॉल करते रहे, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया. इसके बाद घर के लोग हजारीबाग आकर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला. इसके चार दिन बाद रविवार की रात को उसका शव बेहद बुरी स्थिति में तालाब में पाया गया. परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए अपने ही गांव के सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई.

इस घटना के दो दिन बाद सोनू कुमार के ही गांव के रहने वाले श्रवण कुमार का शव हजारीबाग शहर के कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित एक लॉज में फंदे से लटकता पाया गया. श्रवण इस लॉज में रहकर डिफेंस की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था. वह होली की छुट्टियों के बाद गांव से हजारीबाग लौटा था. श्रवण के परिजनों का आरोप है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकता. उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को आवेदन दिया है. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

1 minute ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

13 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

22 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

35 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

53 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago