Meerut Murder Case 2025: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. यहाँ एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर शव को छिपाने के लिए ऐसा खौफनाक तरीका अपनाया कि पुलिस भी सन्न रह गई. मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में हुई इस वारदात में सौरभ राजपूत नाम के एक शख्स को उसकी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल शुक्ला ने चाकू से गोदकर मार डाला.
इसके बाद शव के टुकड़े कर उसे प्लास्टिक के ड्रम में भर दिया और सीमेंट से जाम कर दिया. इस सनसनीखेज मामले में पुलिस की तफ्तीश ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
इस हत्याकांड की पूरी कहानी…
सौरभ राजपूत लंदन में एक बेकरी में नौकरी करते थे और महीने में एक-दो बार ही अपने परिवार से मिलने मेरठ आते थे. उनकी जिंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा था. साल 2016 में उन्होंने मुस्कान से प्रेम विवाह किया था, भले ही सौरभ का परिवार इस शादी के खिलाफ था. दोनों की एक 6 साल की बेटी भी थी और वे ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर में किराए के मकान में रहते थे. फरवरी 2025 में सौरभ अपनी पत्नी और बेटी का जन्मदिन मनाने लंदन से मेरठ लौटे थे. लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उनका आखिरी सफर साबित होगा.
पुलिस की जांच में सामने आया कि सौरभ के विदेश में रहने के दौरान मुस्कान की जिंदगी में साहिल शुक्ला की एंट्री हो चुकी थी. साहिल और मुस्कान पहले साथ पढ़ते थे और सालों बाद जब उनकी मुलाकात हुई, तो दोनों के बीच करीबी बढ़ गई. धीरे-धीरे यह रिश्ता अफेयर में बदल गया. सौरभ को इसकी भनक लग चुकी थी, लेकिन वह अपनी बेटी के भविष्य के लिए तलाक देने को तैयार नहीं था. दूसरी ओर, साहिल मुस्कान से शादी करना चाहता था और सौरभ को रास्ते से हटाने का प्लान बना रहा था. दोनों ने मिलकर एक खतरनाक साजिश रची.
26 फरवरी को मेरठ पहुंचे सौरभ को 4 मार्च की रात मुस्कान ने खाने में नशे की गोलियां मिलाकर दीं. जब वह बेहोश हो गया, मुस्कान ने साहिल को घर बुलाया. दोनों ने मिलकर सौरभ के सीने और गले पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उन्होंने इसे तीन टुकड़ों में काटा. अगले दिन बाजार से प्लास्टिक का ड्रम, सीमेंट और रेत मंगवाकर शव को उसमें बंद कर दिया. ऊपर से सीमेंट का घोल डालकर ड्रम को सील कर दिया ताकि बदबू न फैले और शव आसानी से न मिले. इसके बाद दोनों बेफिक्र होकर हिमाचल घूमने निकल गए.
मुस्कान ने इस वारदात को छिपाने के लिए गजब की शातिराना चाल चली. उसने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को पहले ही बता दिया था कि वह सौरभ के साथ बाहर घूमने जा रही है. हत्या के बाद वह सौरभ का मोबाइल अपने साथ ले गई और हिमाचल में रहते हुए उसके फोन से परिवार वालों को मैसेज भेजती रही. इससे किसी को शक नहीं हुआ कि सौरभ की मौत हो चुकी है. लेकिन उसकी यह चाल ज्यादा दिन नहीं चल सकी.
मुस्कान के माता-पिता प्रमोद और कविता ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश करने में अहम भूमिका निभाई. उनकी माने तो 1 मार्च को सौरभ अपनी बेटी को उनके घर छोड़कर गया था. इसके बाद वह गायब हो गया और मुस्कान उससे बात कराने में आनाकानी करती रही.
17 मार्च को मुस्कान अचानक अपने मायके पहुंची और रोते हुए बोली कि सौरभ को उसके परिवार वालों ने मार दिया. लेकिन माता-पिता को उसकी बात पर भरोसा नहीं हुआ. जब वे उसे थाने ले जाने लगे, तो रास्ते में उसने सच उगल दिया. उसने कबूल किया कि साहिल के कहने पर उसने सौरभ की हत्या की, क्योंकि साहिल नहीं चाहता था कि सौरभ के रहते वे नशा कर सकें.
मुस्कान की मां कविता ने कहा, “हमारी बेटी ने जो किया, उसके लिए उसे जीने का हक नहीं. उसे फांसी मिलनी चाहिए. सौरभ उसे बहुत प्यार करता था, लेकिन उसने सब बर्बाद कर दिया.” माता-पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस को इस मामले की भनक तब लगी, जब सौरभ के भाई बब्लू ने 18 मार्च को शिकायत दर्ज की कि सौरभ 5 मार्च से लापता है. शक के आधार पर पुलिस ने मुस्कान और साहिल से पूछताछ शुरू की. दोनों ने पहले गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती के बाद हत्या का जुर्म कबूल कर लिया. जब पुलिस उनके घर पहुंची, तो ड्रम से बदबू आ रही थी. ड्रम को काटने में पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी, तब जाकर सौरभ का शव बरामद हुआ. पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.
यह कहानी एक प्रेम विवाह से शुरू हुई थी, जो सौरभ के लिए मौत का कारण बन गई. मुस्कान के माता-पिता का कहना है कि सौरभ ने अपने परिवार को छोड़कर मुस्कान को चुना था, लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी यह पसंद उसकी जिंदगी छीन लेगी. इस घटना ने न सिर्फ एक परिवार को तोड़ दिया, बल्कि समाज में कई सवाल भी खड़े कर दिए.
इसे भी पढ़ें- रुड़की के थिथोल्ला गांव में खूनी खेल: मामूली बात ने लिया हिंसक मोड़, जानें Viral Video का सच
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…
Andaman Cellular Jail Freedom Fighters: डॉ. दिनेश शर्मा ने अंडमान और लखनऊ के ऐतिहासिक संबंधों…
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…