फोटो-सोशल मीडिया
Swami Prasad Maurya News: लोकसभा चुनाव से पहले सपा से त्यागपत्र देने के बाद गुरुवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने नए राजनीतिक दल ‘राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी’ लॉन्च कर दी है. इसको लेकर आज यानी 22 फरवरी को देश की राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां पर उन्होंने शक्ति प्रदर्शन करते हुए नई पार्टी लांच की और कार्यकर्ताओं के बीच आने वाले चुनाव को लेकर बिगुल फूंका.
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने एक साथ दलितों और पिछड़ों के लिए आवाज उठाने का प्रण किया. बता दें कि तीन दिन पहले ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए पार्टी सदस्यता और एमएलसी पद से त्यागपत्र दे दिया था इसी के बाद उन्होंने नई पार्टी को लेकर संकेत भी दे दिए थे. तो वहीं उनके इस कदम को लोकसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है. राजनीति के जानकारों की मानें तो स्वामी के इस कदम से राजनीतिक तौर पर सबसे ज्यादा नुकसान समाजवादी पार्टी को होने वाला है. तो दूसरी ओर पार्टी लांच करने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. साथ ही कहा कि, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी की शुरुआत, सूर्योदय की भांति है, जो नई उम्मीदों और संभावनाओं के युग का संकेत है. यह शोषित वर्ग के अंधकार को दूर कर, नए युग के उजाले का आरम्भ है.
इसी के साथ ही अयोध्या में हुए रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि, भगवान जो पहले से हैं उनमें ये प्राण डालने की बात करते हैं. इसी के साथ आगे कहा कि, ये भगवान को चूना लगाने से ये बाज नहीं आते हैं. यानी आप सब तो इंसान हो. ये तो भगवान को भी धोखा देने में माहिर हैं. आज इस देश के नौजवानो को आउटसोर्सिंग वाली नहीं सरकारी नौकरी चाहिए. महंगाई से आम जनता की कम टूट रही है. हम सबकी जिम्मेदारी है कि महंगाई से जूझती जनता को बचाएं. इसी के साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि, किसानों के रास्ते में कील-कांटे बिछाए जा रहे हैं. किसानों के ऊपर हो रहे अन्याय के खिलाफ हम सड़क पर आए हैं. तो वहीं आरआरएस पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि ये संविधान बदलना चाहते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…