देश

Farmers Protest: किसानों के प्रदर्शन के बीच X का बड़ा एक्‍शन, भड़काऊ ट्वीट करने वालों के अकाउंट फ्रीज, एलन मस्‍क ने क्या कहा?

X Account Suspended: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने किसान आंदोलन से जुड़े बहुत-से लोगों के अकाउंट्स और संबंधित फैन पेज को फ्रीज कर दिया है. कई अकाउंट्स सस्पेंड भी किए गए हैं. यह जानकारी X ने अपने ग्लोबल गवर्नेंस अफेयर्स अकाउंट के जरिए दी. X के मालिक एलन मस्क ने कहा— “हमें भारत सरकार ने कई X अकाउंट-पोस्ट हटाने को कहा है, हम उस आदेश का पालन करेंगे.”

फ्रीज किए गए X अकाउंट्स में कई प्रमुख किसान नेताओं और उनको समर्थन करने वाले X अकाउंट भी शामिल हैं. दरअसल, भारत सरकार ने X को निर्देश दिए थे कि प्रदर्शनकारियों से संबंधित जितने भी भड़काऊ या फर्जी ट्वीट करने वाले अकाउंट और उनसे संबंधित पोस्ट हैं, उनको निलंबित कर दिया जाए. केंद्र सरकार ने किसानों के ‘दिल्ली चलो प्रदर्शन’ से जुड़े कई मामलों के चलते ये आदेश जारी किया था. उसके बाद एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी X (पूर्व में ट्विटर) ने कार्रवाई की.

प्रदर्शन खत्म होने तक बंद रहेंगे अकाउंट्स

बताया जा रहा है कि फ्रीज किए गए X अकाउंट्स 14 और 19 फरवरी को जारी किए गए आदेश के चलते अभी बंद ही रहेंगे. शर्तों में कहा गया है कि विरोध—प्रदर्शन होने तक ये अकाउंट्स बंद रहेंगे. बाद में सोशल मीडिया कंपनियां इन खातों और चैनलों पर रोक हटा सकती हैं. लिहाजा किसान आंदोलन खत्म होने के बाद इन अकाउंट्स को फिर से चालू किए जाने की उम्मीद है.

X ने केंद्र सरकार के आदेशों के पालन पर असहमति जताते हुए किया विरोध

X ने किसानों के विरोध से संबंधित अकाउंट्स और पोस्ट को रोकने के लिये भारत सरकार के आदेश को मान तो लिया, लेकिन इस ठोस कदम को उठाने के लिये अपनी असहमति भी जता दी है. X ने एक बयान में कहा कि भारत सरकार के निर्देशों को मानकर कार्रवाई तो की गई है, साथ ही यूजर्स को भी जानकारी दे दी गई है.

X ने दिया ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता’ का हवाला

हालांकि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता या फ्रीडम ऑफ स्पीच का हवाला देते हुए एलन मस्क की कंपनी ने ये साफ कर दिया है कि “केंद्र सरकार के आदेश को मानते हुए कंपनी ने इन अकाउंट्स और पोस्ट को केवल भारत में ही रोकेगी. हम इन कार्रवाइयों पर असहमति जता रहे हैं. इसके साथ ही ये मानते हैं कि फ्रीडम ऑफ स्पीच इन पोस्ट तक भी जानी चाहिए.”

यह भी पढ़िए: पुलिस ने किसानों पर चलाई पैलेट गन, असदुद्दीन ओवैसी ने उठाए सवाल, कहा- इससे अन्नदाता अंधे हो जाएंगे

गृह मंत्रालय के अनुरोध पर आईटी विभाग को आदेश

गृह मंत्रालय के अनुरोध पर आईटी एक्ट की धारा 69A के तहत 14 और 19 फरवरी को एक आदेश जारी किया गया था. जिसमें लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए गृह मंत्रालय के अनुरोध पर 177 सोशल मीडिया खातों और वेब लिंक को अस्थायी रूप से बंद करने के आदेश जारी हुए थे. जिसमें X (पूर्व में ट्विटर), इंस्टाग्राम, ,फेसबुक और कुछ अन्य सोशल मीडिया मंचों के खातों और लिंक को करने का आदेश केंद्र सरकार ने जारी किया था.

Bharat Express Desk

Recent Posts

जिंदा है सरदार पटेल की सोच या बिखर रही है एकता? जानिए आज के भारत की हकीकत

सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की मिसाल है. स्वतंत्रता…

5 minutes ago

IAS-IPS कपल पर गिरी गाज, 40 विला-कॉटेज मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई

Rajasthan News: राजस्थान के चर्चित 40 विला-कॉटेज मामले में IPS अधिकारी प्रशाखा माथुर को APO…

22 minutes ago

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

46 minutes ago

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

1 hour ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

1 hour ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

2 hours ago