Benefits of Karela
Benefits of Karela: करेले की सब्जी एक ऐसी सब्जी है जिसे हर कोई खाना पसंद नहीं करता. खासकर बच्चे, यदि आप किसी से पूछें कि उनकी पसंदीदा सब्जी कौन सी है, तो लगभग कोई भी करेले का नाम नहीं बताएगा. यह पसंद नहीं आने का कारण करेले का कड़वा स्वाद है, लेकिन इसका स्वाद भले ही अच्छा न हो, लेकिन अगर आप इसके फायदे जान लेंगे तो इसे जरूर खाएंगे. डायबिटीज रोगियों को इसे जरूर खाना चाहिए. साथ ही यह त्वचा और बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है. तो आइए हम आपको बताते हैं करेला खाने के फायदे…
करेला सिर दर्द में भी मदद करता है. करेले की पत्ती के रस में गाय का घी और पित्तपापड़े रस मिलाएं. इसका लेप करने से सिरदर्द से राहत मिलती है.
गले की सूजन के लिए सूखे करेले को सिरके में पीस लें, फिर इसे गर्म करके लगाएं. इससे गले की सूजन ठीक हो जाती है. अगर आपको कोई भी सूजन को कम करना है तो करेला उसमें भी मदद करेगा. इसमें एंटी इन्फ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं आपका लिवर ठीक है या नहीं? जानें और अच्छे लिवर के लिए अपनाएं ये उपाय
आंखों की समस्याओं के इलाज के लिए करेले का उपयोग दवाई के रूप में किया जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि करेले में बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए अच्छी मात्रा में होता है. बीटा-कैरोटीन मोतियाबिंद और रतौंधी जैसी दृष्टि समस्याओं को रोकने में प्रभावी है. अगर आप भी अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो नियमित रूप से करेले का सेवन करें. इसके अलावा, थकान के कारण आंखों के नीचे काले घेरों को दूर करने के लिए करेले का यूज घरेलू उपचार के रूप में भी किया जा सकता है.
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…