देश

पति की हार पर भड़कीं स्वरा भास्कर ने किया EC से सवाल, कहा- पूरे दिन मतदान के बावजूद EVM 99% चार्ज कैसे?

Maharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंध यानी महायुति (Mahayuti) विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत की ओर अग्रसर है, हालांकि अब तक कोई भी गठबंधन 200 सीटों के जादुई आंकड़े को पार नहीं कर पाया है. सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में शामिल भारतीय जनता पार्टी (BJP), शिवसेना एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का अजित पवार (Ajit Pawar) गुट शामिल है.

वहीं अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट के उपचुनाव का परिणाम घोषित हो गया है, जिसमें एक्टर स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) के पति और एनसीपी (SP) के उम्मीदवार फहाद अहमद (Fahad Ahmed) को हार का सामना करना पड़ा है. इस सीट से एनसीपी (अजित पवार गुट) की प्रत्याशी सना मलिक (Sana Malik) ने 3,378 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है.

19 राउंड में संपन्न हुई मतगणना

सना मलिक को कुल 49,341 वोट मिले, जबकि फहाद अहमद को 45,963 वोटों से संतोष करना पड़ा. तीसरे स्थान पर मनसे के प्रत्याशी आचार्य नवीन विद्याधर (Acharya Naveen Vidyadhar) रहे, जिन्हें 28,362 वोट प्राप्त हुए. मतगणना कुल 19 राउंड में संपन्न हुई.

फहाद और उनकी पत्नी स्वरा भास्कर ने उठाए सवाल

फहाद अहमद और उनकी पत्नी स्वरा भास्कर ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर EVM की चार्जिंग को लेकर आपत्ति जताई. उन्होंने पूछा, “पूरे दिन मतदान होने के बावजूद ईवीएम 99% चार्ज कैसे हो सकती है? चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए. जैसे ही 99% चार्ज वाली मशीनें खोली गईं, बीजेपी समर्थित उम्मीदवार को वोट मिलने लगे. आखिर ऐसा कैसे?”

फिर से वोटों के गिनती की मांग

फहाद अहमद ने भी मतगणना में अनियमितता का आरोप लगाते हुए 16वें राउंड के बाद स्थिति बदलने की बात कही. उन्होंने पोस्ट करते हुए कहा कि, “16वें राउंड तक बढ़त थी, लेकिन 99% चार्ज ईवीएम मशीनें खुलने के बाद भाजपा (BJP) समर्थित उम्मीदवार ने बढ़त बना ली. यह हेरफेर है. हम 16वें से 19वें राउंड की फिर से गिनती की मांग करते हैं.” फिलहाल चुनाव आयोग ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में तूफानी जीत की ओर बढ़ती महायुति, देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट में क्या कहा

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

1 minute ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

5 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

32 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

35 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago