देश

दिल्ली दंगों का सबसे बड़ा गुनहगार! IB अफसर हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट में ही रोने लगा पूर्व पार्षद

Tahir Hussain Convicted: साल 2020 में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या मामले में दिल्ली कड़कड़डूमा कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी करार दिया है. AAP पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन के अलावा 4 आरोपियों (अनस, कासिम, नाजिम और जावेद) को हत्या और दंगा भड़काने सहित कई गंभीर मामलों में दोषी माना है. बताया जा रहा है कि जब अदालत ने फैसला सुनाया तो ताहिर हुसैन रोने लगे.

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह की अदालत ने इस मामले में सुनवाई करते हुए कुल 11 आरोपियों में से 5 को दोषी करार दिया है. अदालत ने ताहिर हुसैन को दुश्मनी को बढ़ावा देने, दंगा करने, मारपीट, आपराधिक बल का इस्तेमाल और हत्या जैसे गंभीर आरोपों में दोषी माना है.

यह मामला फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों से जुड़ा है. केस दयालपुर थाने में अंकित शर्मा के पिता रविंद्र कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया था. अंकित शर्मा इंटेलिजेंस ब्यूरो से जुड़े थे. दिल्ली दंगों के दौरान उनकी हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया था.

हत्या कर नाले में फेंक दिया गया था शव

शिकायत के मुताबिक 25 फरवरी 2020 को अंकित शर्मा ड्यूटी से घर लौटे थे. इसके बाद वे दोबारा बाहर गए लेकिन देर तक वापस नहीं आए. परिवार ने उनकी तलाश शुरू की. इसी दौरान स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि अंकित की हत्या कर दी गई है और उनका शव चांद बाग पुलिया के पास खजूरी खास नाले में फेंका गया है. बाद में पुलिस ने नाले से उनका शव बरामद किया.

इस मामले में आरोप लगाया गया था कि ताहिर हुसैन और अन्य लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया. शिकायत के अनुसार आरोपी ताहिर हुसैन के कार्यालय में जमा हुए थे और वहीं से हिंसा व हत्या की साजिश को अंजाम दिया गया. हत्या के बाद अंकित शर्मा के शव को नाले में फेंककर ठिकाने लगाने का भी आरोप लगाया गया.

11 आरोपियों के खिलाफ आरोप हुए थे तय

इस केस की जांच लंबी चली. 26 फरवरी 2020 को दयालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई. इसके बाद 3 जून 2020 को पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किया. 21 अगस्त 2020 को अदालत ने आरोपपत्र पर संज्ञान लिया. इसके बाद पुलिस ने फरवरी 2021, जून 2022 और दिसंबर 2022 में पूरक आरोपपत्र भी दाखिल किए.

ये भी पढ़ें- फर्जी सिम, नया बैंक खाता और अपने नाम करा ली ₹50 करोड़ की जमीन, वाराणसी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष का कारनामा

23 मार्च 2023 को कड़कड़डूमा कोर्ट ने ताहिर हुसैन सहित 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे. इन आरोपों में दंगा, घातक हथियारों से लैस होकर दंगा करना, अलग-अलग समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाना, हत्या और आपराधिक साजिश जैसी गंभीर धाराएं शामिल थीं. अब अदालत ने सुनवाई के बाद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपियों को दोषी करार दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

6 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

38 minutes ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

38 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

46 minutes ago