दुनिया

सऊदी अरब के हमले से भड़के हूती विद्रोही; बोले- ‘शांति का दौर अब खत्म, बिना सजा के नहीं छोड़ेंगे’

Yemen Crisis: मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि सऊदी अरब की वायुसेना ने उनकी राजधानी सना के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भीषण हवाई हमले किए हैं. इसको लेकर हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इस हमले के साथ ही पिछले कुछ समय से चली आ रही शांति अब पूरी तरह खत्म हो गई है और सऊदी अरब को इसका करारा जवाब दिया जाएगा.

मजबूरी में किया हमला?

इयमन की आधिकारिक सरकार, जो अदन से काम करती है और जिसे सऊदी अरब का समर्थन हासिल है, उसका कहना है कि यह हमला मजबूरी में करना पड़ा. सरकार के अनुसार, हूती विद्रोहियों ने यमन के अपने ही एक राष्ट्रीय विमान को सना एयरपोर्ट पर उतरने से रोक दिया था और वे जबरन ईरान के एक विमान को यमन के हवाई क्षेत्र में घुसाने की कोशिश कर रहे थे. इसी ईरानी विमान को लैंड करने से रोकने के लिए एयरपोर्ट के रनवे को निशाना बनाया गया.

दूसरी तरफ, हूती प्रवक्ता का आरोप है कि उस ईरानी विमान में 200 से ज्यादा बीमार, घायल और फंसे हुए आम यमनी नागरिक सवार थे, जिन्हें सऊदी के लड़ाकू विमानों ने रोकने की कोशिश की.

पूरी तरह बंद हुआ एयरपोर्ट

इस हमले के बाद सना इंटरनेशनल एयरपोर्ट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. रक्षा मंत्रालय ने पहले ही आम नागरिकों, राजनयिकों और सामाजिक संस्थाओं को एयरपोर्ट के आस-पास का इलाका खाली करने के लिए कह दिया था.

बता दें कि यमन पहले से ही दुनिया के सबसे भीषण मानवीय और आर्थिक संकट से जूझ रहा है, जहां लाखों लोग भुखमरी और बीमारियों की मार झेल रहे हैं. ऐसे में एयरपोर्ट बंद होने से वहां दवाओं, भोजन और जरूरी मदद की सप्लाई ठप हो गई है. जानकारों का मानना है कि इस नए हमले से यमन में एक बार फिर तबाही का दौर शुरू हो सकता है.

ये भी पढ़ें: पुतिन साहब ये क्या हो गया? रूसी सेना की मशीन गन हुई ‘बागी’, सैनिकों को याद आई नानी; देखें VIDEO

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

15 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

45 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago