अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं और व्यक्तित्वों को सार्थक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इंडो-इंटरनेशनल आइकॉन अवॉर्ड्स 2024, सीजन 2 समारोह का आयोजन किया गया. मुंबई के मेयर हॉल में इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल (IEHRS काउंसिल) द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों की दर्जनों प्रतिभाओं और व्यक्तित्वों को इंडो इंटरनेशनल आइकॉन अवॉर्ड्स 2024 से सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया.
कार्यक्रम के दौरान एक मानवाधिकार कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसे बॉम्बे हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रवि जाधव, मीडियाकर्मी तथा संगठन के अध्यक्ष संजय सिन्हा और अल्पसंख्यक विंग के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान अहमद ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों के प्रति लापरवाह होने के बजाय जागरूक और सतर्क रहें. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज मानवाधिकारों का तेजी से उल्लंघन हो रहा है. इसे रोकने के लिए देश और दुनिया के लोगों को जागरूक होना पड़ेगा.
कार्यक्रम में वरिष्ठ आईएएस डॉ संजीव कुमार, आईआरएस आशीष डेहरिया, फिल्म अभिनेता राजेश मिश्रा, राजू राहिकवार, इमरान खान, जाहिद अली खान, चुन्नू मेहरा, कथक नृत्यांगना जयंतीमाला मिश्रा, डॉक्टर अतुल कुमार शाह, डॉक्टर आबिद अबरार, विधायक रईस शेख, अक्षय ठक्कर, कवयित्री सविता असीम, काशी से इकबाल चौधरी व हैदर अब्बास चांद सहित अन्य अतिथियों ने भी मानवाधिकार से जुड़े तथ्यों पर प्रकाश डाला. संगठन के अल्पसंख्यक विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद इरफान अहमद ने सभी का स्वागत किया और अपने विचार व्यक्त किए. सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया.
इंडो इंटरनेशनल आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित होने वालों में मीडियाकर्मी डॉ. केवल कुमार, सेवादार सरदार संतोख सिंह बग्गा, ओन्को सर्जन डॉ. सुदेशना बेनर्जी, एक्ट्रेस मोनिका मीना, रोशनी रस्तोगी, सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष अशोक त्रिपाठी, फिल्म निर्देशक अमर बेताब, संगीतकार वैष्णव देवा, अभिनेत्री प्रतिमा टी, फिल्मकार यूनुस पटेल, रमेश एम. मुल्तानी, बांसुरी वादक शांतिमाया चटर्जी, गायक सुनील तिवारी, एक्टर रवि यादव, कथक नृत्यांगना सोमा मित्रा, निज़ामुद्दीन शेख, फिल्म एडिटर नासिर हकीम अंसारी, गायक जुबिन सिन्हा, राजेश कुशवाहा, बिपुल मेहरा, प्रतिभा के सैनी, एंकर माही खान, अभिनेता फारूक अली, फिल्म लेखक बिट्टू साजिद खान, मुकेश आदि शामिल थे. कार्यक्रम के दौरान सोमा मित्रा ने अपने नृत्य प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि शांतिमाया चटर्जी ने अपनी बांसुरी वादन से सभी का दिल जीत लिया. एंकरिंग माही खान और सुनील तिवारी ने की.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…