देश

तमिलनाडु में फर्जी एनसीसी कैंप लगाकर 13 लड़कियों से यौन शोषण, खुलासा होने के बाद मचा हड़कंप; प्रिंसिपल और शिक्षक गिरफ्तार

Tamil Nadu: सोमवार को तमिलनाडु पुलिस ने दावा किया है कि एक फर्जी राष्ट्रीय कैडेट कोर में 13 लड़कियों के साथ यौन शोषण हुआ है. इस मामले के खुलासे के बाद राज्य में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने कहा कि इस मामले में कृष्णागिरी जिले के एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल और दो शिक्षकों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने बताया कि यह शिविर स्कूल परिसर में आयोजित किया गया था और इसके आयोजक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. कृष्णागिरी जिले के पुलिस अधीक्षक पी. थंगादुरई ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि स्कूल में एक फर्जी एनसीसी शिविर में एक लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया और कम से कम एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया गया.

ये भी पढ़ें-क्या अस्पताल में चल रही थी मानव अंग तस्करी…आखिर क्या जानती थी मृतका? कोलकाता डॉक्टर से रेप-हत्या के मामले में CBI के हाथ लगे अहम सुराग 

उन्होंने कहा कि स्कूल अधिकारियों को यौन शोषण के बारे में पता था लेकिन उन्होंने पुलिस को सूचित करने के बजाय मामले को दबाने का फैसला किया. पुलिस जांच में बताया गया कि जिस निजी स्कूल में कैंप लगा था, वहां एनसीसी यूनिट ही नहीं थी. एक समूह ने स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया और उसे आश्वस्त किया कि शिविर आयोजित करने के बाद स्कूल में एनसीसी इकाई स्थापित हो सकती है.

स्कूल सहमत हो गया और पुलिस ने कहा कि प्रस्ताव पर सहमत होने से पहले कोई जांच नहीं की गई. तीन दिवसीय शिविर अगस्त के पहले सप्ताह में आयोजित किया गया था और इसमें 41 प्रतिभागी थे जिनमें से 17 लड़कियां थीं.

लड़कियों को ले जाया गया था बहला फुलसा कर

पुलिस ने कहा कि लड़कियों को उस सभागार से बहला फुसला कर ले जाया गया जहां वे रह रही थीं और उनका यौन शोषण किया गया. लड़कियों को सभागार की पहली मंजिल पर ठहराया गया था जबकि लड़कों को ग्राउंड फ्लोर पर रखा गया था और बच्चों की निगरानी के लिए कोई शिक्षक सभागार में नहीं था. आरोपियों पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं. कृष्णागिरि जिला बाल कल्याण समिति के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि विभाग ने स्कूल अधिकारियों और शिविर के आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या फर्जी एनसीसी शिविर के पीछे के समूह ने अन्य स्कूलों में भी इसी तरह के शिविर आयोजित किए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ये क्या बदतमीजी है? बेंगलुरु में रैपीडो ड्राइवर ने युवती से की गंदी हरकत, विरोध करने पर दी धमकी

बेंगलुरु के पुलकेशिनगर में रैपिडो ड्राइवर सैयद ने यात्रा के दौरान एक युवती के साथ…

8 minutes ago

7 करोड़ बच्चों को फ्री SpaceX का शेयर! एलन मस्क ने दुनिया को चौंकाया; क्या हैं मायने?

Elon Musk SpaceX Share Giveaway: एलन मस्क अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को स्पेसएक्स का…

23 minutes ago

संडास के चक्कर में IRCTC को लगी 20,000 की चपत, बुजुर्ग की भरी जेब; जानें क्या है मामला?

IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…

45 minutes ago

त्योहारों से पहले बल्ले-बल्ले! दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, जानें कितना बढ़कर आएगा डीए

Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…

48 minutes ago

आंध्र प्रदेश चुनाव हिंसा मामला: YSR कांग्रेस की याचिका पर 21 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…

50 minutes ago

‘पहाड़ों पर घूमने जाते हो या कूड़ा फैलाने..!’ मैकलोडगंज की सड़कों का VIDEO देख कैसे भड़के लोग?

हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…

53 minutes ago