देश

Karnataka: बेंगलुरु में नागालैंड की युवती से दुर्व्यवहार, अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने कोरियोग्राफर को किया गिरफ्तार

Karnataka News Today:  दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लिफ्ट देने के बहाने नागालैंड की युवती से दुर्व्यवहार किया गया. वह बीसीए फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी. बीती रात वह कोरमंगला के एक पब में पार्टी से लौट रही थी. घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना रविवार की रात एचएसआर लेआउट पुलिस थाना क्षेत्र में हुई, जब नागालैंड की युवती को रास्ते में एक शख्स ने लिफ्ट देने के बहाना बुलाया और यौन उत्पीड़न किया. बाद में घटना का पता चलने पर कर्नाटक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दबोचा गया आरोपी

डीसीपी बेंगलुरु साउथ ईस्ट साराह फातिमा ने सोमवार को कहा, “इस मामले में अदूगोडी के एसआर नगर निवासी मुखेश्वरन उर्फ ​​मुकेश (24) को गिरफ्तार किया गया है. पीड़िता के बयान और सीसीटीवी फुटेज की पुष्टि के आधार पर आरोपी को बेंगलुरु के अदूगोडी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया.” पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए पांच टीमें बनाई थीं.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी कोरियोग्राफर है और उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. डीसीपी साराह फातिमा ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है. बहरहाल यह पता चला है कि रात को हुई घटना में युवती के चेहरे पर खरोंच आ गई थी. और, प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि भी हुई है कि पीड़िता नशे की हालत में थी.

बेंगलुरू के होसुर मेन रोड पर कार की टक्कर हुई थी

पुलिस ने बताया कि युवती कोरमंगला इलाके में एक पब में आयोजित पार्टी के बाद बेंगलुरु के बाहरी इलाके चंदपुरा लौट रही थी. वह अपने दोस्तों के साथ कार में जा रही थी. होसुर मेन रोड पर कार की टक्कर एक ऑटो से हो गई, जिसके बाद ऑटो चालक और कार चला रहे उसके एक दोस्त के बीच झगड़ा हो गया.

पुलिस को मौके पर आते देख पीड़िता कार से उतर गई और अपने दोस्तों को बताए बिना ही एक बाइक सवार से लिफ्ट लेने के बाद वहां से निकल गई. पुलिस सूत्रों ने बताया कि रास्ते में वह उस बाइक से उतर गई और अपने घर पहुंचने के लिए दूसरी बाइक पर सवार हो गई.

बाइक सवार युवक पीड़िता को सुनसान जगह ले गया था

बाइक सवार उसे होसुर सर्विस रोड पर ट्रक पार्किंग क्षेत्र के पास एक सुनसान जगह पर ले गया और मौके का फायदा उठाकर उसका यौन उत्पीड़न किया. पीड़िता ने सदमे की हालत में अपने दोस्त को एक इमरजेंसी मैसेज भेजा. दोस्त ने फिर पीड़िता के स्थान का पता लगाया.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago