Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

क्या अस्पताल में चल रही थी मानव अंग तस्करी…आखिर क्या जानती थी मृतका? कोलकाता डॉक्टर से रेप-हत्या के मामले में CBI के हाथ लगे अहम सुराग 

महिला डॉक्‍टर से रेप-मर्डर मामले में अब तक मुख्‍य आरोपी संजय रॉय और कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल समेत 19 लोगों से सीबीआई पूछताछ कर चुकी है.

Kolkata Doctor Rape-Murder Case

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Kolkata Doctor Death Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में सीबीआई लगातार जांच कर रही है. फिलहाल इस मामले में ताजा खबर सामने आ रही है जो कि हैरान करने वाली है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई द्वारा की गई पूछताछ में मृतका के सहयोगी डॉक्‍टरों के बयान से मालूम हुआ है कि अस्‍पताल में मानव अंगों का अवैध कारोबार चल रहा था. दावा किया गया है कि मृतका इस कारोबार का सच सबके सामने लाने वाली थी. यही वजह रही कि उसे रास्ते से हटा दिया गया.

ये भी पढ़ें-Rakshabandhan-2024: देश भर में दिख रहा है रक्षाबंधन का उत्साह…जम्मू-कश्मीर में महिलाओं ने जवानों को बांधी राखी-Video

एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीआई के सूत्रों के हवाले से कहा है कि महिला डॉक्‍टर से रेप-मर्डर मामले में अब तक मुख्‍य आरोपी संजय रॉय और कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष समेत 19 लोगों से सीबीआई पूछताछ कर चुकी है. इनमें से अधिकत लोगों ने अस्‍पताल में मानव अंगों की तस्‍करी के रैकेट की बात कही है. कहा जा रहा है कि इस पूरे सिंडिकेट में कई बड़े लोग शामिल हो सकते हैं और इस हत्‍या के मामले से जुड़े कई सफेदपोश चेहरे भी बेनकाब हो सकते हैं.

बंगाल पुलिस पर लगे हैं ये आरोप

बता दें कि इस पूरे मामले में बंगाल पुलिस पर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगा है. सूत्रों की मानें तो डॉक्‍टर के साथ रेप इसलिए किया गया, ताकि लोगों का ध्‍यान मुख्‍य घटना से हट सके और इस हत्या को भी रेप के बाद किए गए मर्डर की तरह ही लगे. फिलहाल इस मामले में सीबीआई लगातार जांच करते हुए लगातार आगे बढ़ रही है. बता दें कि जिल अस्पताल में महिला डाक्टर की हत्या हुई है, उस पर सेक्‍स और ड्रग रैकेट चलाए जाने का भी आरोप लगाया जा रहा है. फिलहाल इस पूरे मामले में सीबीआई की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

विरोध प्रदर्शन जारी

बता दें कि महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन जारी है. चिकित्सकों ने हड़ताल जारी रखी है और इस घटना में शामिल आरोपियों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं. तो वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने का भरोसा जताया है. इसी के साथ ही मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में ये भी कहा कि स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक समिति गठित की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital