राजकुमार विश्वकर्मा
UP: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1988 बैच के अधिकारी राजकुमार विश्वकर्मा को डीजीपी डीएस चौहान के सेवानिवृत्त होने के बाद उत्तर प्रदेश का कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाया गया है. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं के रहने वाले राजकुमार विश्वकर्मा वरिष्ठता क्रम में 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल के बाद यूपी कैडर में दूसरे सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं.
उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजकुमार विश्वकर्मा का कार्यकाल 31 मई 2023 तक है. रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक विश्वकर्मा वर्तमान में यूपी के पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड के महानिदेशक और अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं. राजकुमार विश्वकर्मा की शिक्षा यहीं नहीं खत्म होती उन्होंने दिल्ली IIT से कंप्यूटर साइंस में पीजी और यहीं से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में पीएचडी हैं.
किया था टाटा 407 की डिजाइन का कार्य
आइपीएस में आने से पहले आरके विश्वकर्मा ने टाटा मोटर्स में भी काम किया था इस दौरान उन्होंने इसके लोकप्रिय माल वाहक वाहन टाटा 407 की डिजाइन का कार्य भी किया था.
इसे भी पढ़ें: लखनऊ में शुरू हुआ भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क का ऑफिस, पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने किया उद्घाटन
घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता
आरके विश्वकर्मा का जन्म बेहद ही साधारण परिवार में हुआ था. इनकी 12वीं तक की पढ़ाई मड़ियाहूं से ही हुई है. उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक नियुक्त होते ही उनके घर पर खुशी का माहौल है. उनकी इस उपलब्धि पर उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है. इलाके में हर्ष का माहौल है. परिवार में तीन भाइयों में राजकुमार मझले हैं. उनके माता पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं. वहीं भाइयों में सबसे बड़े अनिल विश्वकर्मा मड़ियाहूं में ही कृषि यंत्र मोटर वर्कशॉप चलाते हैं. राजकुमार विश्वकर्मा के आईपीएस बनने के बाद इनकी पहली तैनाती प्रयागराज जिले में हुई थी.
राजकुमार विश्वकर्मा के पुत्र का नाम इंसान विश्वकर्मा है और वे सिविल सर्विस की तैयारी में लगे हुए हैं. वहीं पुत्री अंकिता की शादी भी एक आईएएस मनीष कुमार वर्मा से हुई है. वहीं इनके तीसरे भाई प्रदीप कुमार गुजरात में अपनी कंपनी चलाते हैं. इनकी बहन भी शिक्षिका हैं.
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…