होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (फोटो ani)
Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई विपक्षी नेताओं पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में ‘आईआईएफएल (IIFL) जीतो अहिंसा रन’ के मौके पर न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि केजरीवाल शराब घोटाले के किंगपिन हैं. इसके साथ ही उन्होंने केजरीवाल को झूठा नंबर 1 और घोटालेबाज नंबर 1 कहा. केंद्रीय मंत्री सीएम केजरीवाल के अलावा रामनवमी पर बिहार और पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर सीएम ममता बनर्जी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला.
अनुराग ठाकुर ने कहा कि “दुर्भाग्य है कि बिहार फिर उसी राह पर जा रहा है. जैसा लालूराज के समय था. तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर जंगलराज की वापसी हुई है.”
बीतें दिनों से सीएम अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी की डिग्री को लेकर हमला बोल रहे हैं. इसका पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि “अरविंद केजरीवाल अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए बेकार के आरोप लगा रहा है. उनके साथी जेल जा रहे हैं, इसलिए उनको डर सता रहा है. कोर्ट ने भी उनको फटकार लगाई. जब पब्लिक डोमेन में डिग्री है फिर क्यों सवाल खड़े किए जा रहे हैं.
पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा रामनवमी के समय जैसे बंगाल और कुछ अन्य राज्यों में हिंसा हुई, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. ममता दीदी सो रही है, एक वर्ग को संरक्षण दे रही हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक CM के नाक तले हिंदूओं पर हमला होता है और वे मुकदर्शक बनी रहती हैं. एक मुख्यमंत्री का हिंदू विरोधी होना, रामनवमी के खिलाफ एक पक्ष के साथ खड़ा होना अत्यंत निंदनीय है. ममता जी, थोड़ी ममता तो हिन्दुओं के साथ भी दिखा लीजिए.
राहुल गांधी के सावरकर वाले बयान को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह 10 जन्मों में भी सावरकर नहीं बन सकते. कैंब्रिज क्राइज (रोना) और लंदन लाइज (झूठ) ज्यादा नहीं चलेगा.
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…