देश

“मेरी पूरी जिंदगी अकेले कट रही है, पहले मेरी शादी कराओ”, चुनाव में ड्यूटी लगने पर शिक्षक ने पत्र लिखकर रखी शर्त

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है. इसी कड़ी में 17 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर स्कूल टीचर्स की ड्यूटी लगाई जा रही है. चुनाव में ड्यूटी लगने के बाद एक शिक्षक ने पत्र लिखकर ड्यूटी पर न आने के लिए कहा है. ये पत्र पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है. टीचर ने पत्र में कहा है कि पहले उसकी शादी करवाओ. तभी इलेक्शन ड्यूटी करेगा. इस पत्र को मिलने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने सख्त कार्रवाई करते हुए टीचर को निलंबित कर दिया है.

शिक्षक की लगाई गई थी चुनाव में ड्यूटी

मामला सतना जिले का है. जहां अमरपाटन में महुदर हायर सेकेंड्री स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा की चुनाव में ड्यूटी लगाई थी. अखिलेश कुमार मिश्रा ने ड्यूटी लगाए जाने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर ड्यूटी न करने की बात कही है. इससे पहले जिला प्रशासन की तरफ से 16-17 अक्टूबर को ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया था. उसमें भी अखिलेश कुमार मिश्रा शामिल नहीं हुए थे. इसके बाद प्रशासन की तरफ से अखिलेश को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था. इस नोटिस के जवाब में अखिलेश कुमार ने पत्र लिखकर जो जवाब दिया है वो हैरान करने वाला है.

शिक्षक ने पत्र में लिखा- पहले मेरी शादी कराओ

सतना के डीएम अनुराग वर्मा को भेजे गए पत्र में अखिलेश कुमार ने लिखा है कि मेरी पूरी जिंदगी अकेले कट रही है. पहले मेरी शादी कराओ, उसके बाद ही मैं चुनावी ड्यूटी करूंगा. इसके बाद डीएम ने अखिलेश कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया. अखिलेश ने इस पत्र में साढ़े तीन लाख रुपये दहेज और सिंगरौली टावर या समदरिया में फ्लैट के लिए लोन भी मंजूर करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में सांस लेना हुआ मुश्किल, लोगों में बढ़ रही है सांस की बीमारियां, AQI 400 के पार

डीएम ने 2 नवंबर को कर दिया था सस्पेंड

अखिलेश ने पत्र में आगे लिखा है कि क्या करें? मेरे पास शब्द नहीं हैं. आप ज्ञान के सागर हैं. अखिलेश कुमार की तरफ से पत्र मिलने के बाद डीएम ने 2 नवंबर को उन्हें सस्पेंड कर दिया था. डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय महत्व के कार्य से इनकार करना और दहेज की मांग करना कानूनी अपराध है. दहेज लेना और देना एक सामाजिक बुराई है. इसे किसी भी हालत में बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

घरवालों को खाने में नींद की गोलियां खिलाकर प्रेमी संग भागी युवती, सदमे से चाचा ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवती परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर अपने प्रेमी…

5 hours ago

आयरलैंड में छठ महापर्व की अनूठी छटा: नास में BJAI के पांचवें आयोजन में उमड़े 450 से अधिक लोग

आयरलैंड के काउंटी किलडेयर स्थित नास रेसकोर्स में बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ आयरलैंड (BJAI) द्वारा…

5 hours ago

177 करोड़ के टॉरेस ज्वेलरी घोटाले का आरोपी पहुंचा भारत, रोमानिया से प्रत्यर्पित हुआ यूक्रेनी नागरिक; ED करेगी पूछताछ

177 करोड़ रुपये के टॉरेस ज्वेलरी निवेश घोटाले के वांटेड यूक्रेनी आरोपी ओलेक्जेंडर जापिचेंको को…

6 hours ago

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: बोले- आज दुनिया को शांति, स्थिरता और भरोसे की सबसे ज्यादा जरूरत

मनीला में 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने…

6 hours ago

मनीला में क्वाड शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने क्वाड को बताया भारत की भरोसेमंद साझेदारी

मनीला में आयोजित क्वाड लीडर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड को भारत की…

7 hours ago

न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, राउत-वागले को नया हलफनामा दाखिल करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में संजय राउत और निखिल वागले के हलफनामे से असंतुष्टि…

7 hours ago