देश

नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों के लिए भारत रत्न की मांग, तेज प्रताप ने नीतीश-लालू को बताया भाई

Tej Pratap Demand Bharat Ratna For Nitish-Lalu: जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख तेज प्रताप यादव के बयान ने बिहार की राजनीति में एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है. उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए भी भारत रत्न सम्मान की मांग की है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है.

दोनों भाईयों को दिया जाएं ‘भारत रत्न’

तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कहा जाता है कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भाई जैसे रहे हैं, इसलिए दोनों भाईयों को समान रूप से देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया जाना चाहिए. उन्होंने बताया कि अगर जनता और राजनीतिक परिदृश्य में लोग मानते हैं कि नीतीश को यह सम्मान मिलना चाहिए, तो लालू को भी मिलता देखना चाहिए.

पहले भी नीतीश के लिए मांगा गया ‘भारत रत्न’

इस बयान के पहले भी बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग उठ चुकी है. जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस सम्मान की मांग की थी, जिसमें उन्होंने नीतीश को समाजवादी आंदोलन के एक अनमोल योगदान और सामाजिक न्याय के लिए उनके कार्यों का हवाला देते हुए सम्मान देने का आग्रह किया था. हालांकि, तेज प्रताप के बयान से पहले, जेडीयू पार्टी ने केसी त्यागी की इस मांग से दूरी भी बना ली थी और इसे उनके व्यक्तिगत विचार बताया था.


ये भी पढ़ें: जेडीयू में टकराव! नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर केसी त्यागी से पार्टी ने झाड़ा पल्ला


राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, तेज प्रताप का यह बयान बिहार की बदलती राजनीतिक रणनीति और सत्ता समीकरणों पर प्रभाव डाल सकता है. भारत रत्न सम्मान को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान माना जाता है, जिसे आमतौर पर जीवन के दौरान असाधारण योगदान देने वाले लोगों को दिया जाता है. ऐसे सम्मान अब तक कुछ ही लोगों को ही जीवित रहते मिले हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

23 minutes ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

27 minutes ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

29 minutes ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

42 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

46 minutes ago