देश

कौन हैं वो 5 परिवार जिन्होंने रची तेज प्रताप के खिलाफ साजिश, तेजू भैया जल्द करेंगे इन ‘जयचंदों’ का पर्दाफाश

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और लालू परिवार से निकाले जाने के बाद से बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) लगातार राजद पर हमलावर हैं. अब तेज प्रताप यादव ने एक दावा करते हुए बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है. तेज प्रताप ने 5 परिवारों और 5 लोगों पर उनके खिलाफ षड्यंत्र करने का आरोप लगाया है.

तेज प्रताप यादव ने इन परिवारों पर राजनीतिक जीवन समाप्त करने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है.

Tej Pratap Yadav ने एक्स पर किया पोस्ट

तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा,

मेरे राजनैतिक जीवन को पांच परिवार के लोगों ने मिलकर और बृहद रूप से षड्यंत्र कर समाप्त करने की कोशिश की. मैंने अपने दस वर्षों से अधिक राजनीतिक जीवन में किसी के प्रति कभी गलत नहीं किया, कभी भी किसी के प्रति कोई षड्यंत्र नहीं किया, लेकिन इन पांच परिवार के लोगों के द्वारा मेरे राजनीतिक और पारिवारिक जीवन को पूर्णरूप से समाप्त करने की पूरी कोशिश किया गया.

तेज प्रताप यादव ने आगे लिखा कि, कल मैं इन सभी पांच परिवार के लोगों का चेहरा और चरित्र दोनों जनता के सामने लाऊंगा. मैं कल इनके हर एक षड्यंत्र का पर्दाफाश करने जा रहा हूं.

पहले भी पांच जयचंदों का कर चुके हैं जिक्र

बता दें कि, तेज प्रताप यादव पहले भी पांच जयचंदों के बारे में जिक्र कर चुके हैं. बीते 20 अगस्त 2025 दिन बुधवार को भी तेज प्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट कर इन कथित जयचंदों पर निशाना साधा था.

अपनी पोस्ट में तेज प्रताप यादव लिखते हैं,

पांच जयचंदों में से एक जयचंद आज बिहार छोड़कर भागने वाला है. आज शाम पटना जंक्शन से अपने पूरे परिवार समेत भागने की तैयारी कर चुका है. हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया था.

ये भी पढ़ें- पत्रकार अभिसार शर्मा के खिलाफ असम में FIR दर्ज, देश की एकता खतरे में डालने का लगा आरोप

चुनाव आया तो मैदान छोड़ा…

उन्होंने लिखा,

जब चुनाव का समय आया तो मैदान छोड़कर भागना ये क्या दर्शाता है ,आप जनता और मीडिया के भाई बंधु ही तय करें. कोई भी जयचंद मेरी नजरों से बच नहीं सकता है. धीरे धीरे और बचे हुए जयचंदों का भी चेहरा और चरित्र जल्द सामने आएगा, क्योंकि भगवान के घर देर है अंधेर नहीं.

तेज प्रताप यादव ने मीडिया को अलर्ट मोड में रहने की गुजारिश करते हुए आगे कहा, सभी मीडिया बंधु साथियों से कहना है कि अलर्ट मोड पर रहिए. ये जयचंद पटना एयरपोर्ट, पटना जंक्शन या बस स्टैंड से भी जाकर भाग सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

24 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

25 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

1 hour ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

1 hour ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago