देश

Bridge Collapse : वन मंत्री तेज प्रताप यादव ने बीजेपी को बताया पुल गिरने का जिम्मेदार, कही ये बड़ी बात…

बिहार के भागलपुर में आगुवानी को सुल्तानपुर से जोड़ने वाला निर्माणाधीन पुल गिरने के बाद इसपर सियासी तकरार बढ़ गया है. एक तरफ जहां बीजेपी नीतीश सरकार को घेरने में जुटी हुई है, तो बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है. तेज प्रताप यादव ने कहा है कि, आगुवानी वाला पुल बीजेपी के लोगों ने गिराया है. उन्होंने ये भी कहा कि हम लोग पुल बनाते हैं और बीजेपी के लोग उसे गिराते हैं. पुल गिरने के बाद नीतीश सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं.

नीतीश कुमार की सरकार में वन और पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने गंगा नदी पर बन रहे आगुवानी और सुल्तानपुर को जोड़ने वाले पुल का एक हिस्सा गिरने पर बीजेपी को जिम्मेदार बताया है. उनका कहना है कि पुल बीजेपी के लोगों ने गिराया है. उन्होंने कहा कि ‘बीजेपी वाला सब पुल गिराया है. हमलोग बनाते हैं और बीजेपी वाला सब गिराता है.’ पुल का निर्माण पिछले चार सालों से किया जा रहा है. नीतीश कुमार ने पुल का शिलान्यास किया था. पिछले साल भी पुल का करीब 100 मीटर का हिस्सा टूट कर नदी में गिर गया था. बिहार के डिप्टी सीएम ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि उन्हें पहले से संदेह था कि पुल गिर जाएगा.

ये भी पढ़ें- Ayodhya: भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में एकजुट हुए अयोध्या हनुमानगढ़ी के संत, भारत बंद की तैयारी

बीजेपी ने मांगा नीतीश कुमार और तेजस्वी का इस्तीफा

वहीं सीएम नीतीश कुमार ने पुल गिरने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पुल ठीक से नहीं बनाया जा रहा था. उन्हें पुल के गिरने का काफी दुख है. मामले की जांच कराए जाने को लेकर अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं. दूसरी तरफ बीजेपी पुल गिरने के बाद नीतीश सरकार पर हमलावर हो गई है. भाजपा ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का इस्तीफा मांगा है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि पुल गिरने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए चाचा-भतीजे को इस्तीफा दे देना चाहिए. गौरतलब है कि पुल का निर्माण 1717 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

4 minutes ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, सुबह 4 बजे तक खटिया पर बैठी रहीं DM वर्षा सिंह, टला बड़ा हादसा

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

14 minutes ago

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

39 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

40 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

47 minutes ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

58 minutes ago