खेल

B’Day Special: बर्थडे से पहले IPL 2023 में मचाई धूम, अब 18 महीने बाद टीम इंडिया में फिर मिली एंट्री

Ajinkya Rahane B’day: चेन्नई सुपर किंग्स और टीम इंडिया के बर्थडे बॉय अजिंक्य रहाणे आज 35 साल के हो गए. भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे यकीनन आज टीम में सबसे सम्मानित खिलाड़ियों में से एक हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाज रहाणे का जन्म 6 जून 1988 को महाराष्ट्र के अश्विनी खुर्द नामक गांव में हुआ था. इस बल्लेबाज की पहचान काफी सीधे-सरल स्वाभाव के खिलाड़ी के रूप में की जाती है. रहाणे मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हैं और 2011 में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया, इसके दो साल बाद अपनी पहली टेस्ट उपस्थिति दर्ज की. सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलने के बाद इस खिलाड़ी ने विराट कोहली के साथ भारतीय मिडिल ऑर्डर को मजबूत किया.

टीम इंडिया में वापसी करने को रहाणे तैयार

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना पहला सीजन खेलने वाले अजिंक्य रहाणे ने धोनी की अगुवाई में तूफानी बल्लेबाजी की. यहां से उन्हें एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी करने का मौका मिला है. आपको बता दें, टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन के द ओवल में 7 से 11 जून तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है. ये मैच हर किसी के लिए खास है लेकिन रहाणे के लिए यह मौका है अपने डूबते करियर को नई पहचान दिलाने की. इस मौके के बारे में बात करते हुए अजिंक्य रहाणे ने बीसीसीआई टीवी से कहा, ‘आईपीएल से पहले मेरा घरेलू सीजन भी अच्छा रहा था. बल्लेबाजी के लिहाज से मुझे वास्तव में अच्छा लगा. लंबे समय के बाद अब टेस्ट क्रिकेट में आ रहा हूं. 18-19 महीनों के बाद वापसी करके बहुत खुश हूं. ये वापसी मेरे लिए खास है.”

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: भारत के लिए खतरे की घंटी है ये ‘खूंखार’ गेंदबाज, खौफ खाते हैं विपक्षी बल्लेबाज

एक धाकड़ बल्लेबाज हैं रहाणे

मुंबई के अजिंक्य रहाणे ने 2007 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया और पहले ही मैच में शतक ठोका था. उन्होंने बतौर कप्तान 2021 में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में 2-1 से यादगार जीत दिलाई थी. वे 82 टेस्ट में 39 की औसत से 4931 रन बना चुके हैं. 12 शतक और 35 अर्धशतक लगाया है. 188 रन बेस्ट प्रदर्शन है. वे ओवरऑल फर्स्ट क्लास करियर में 39 शतक ठोक चुके हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

21 minutes ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

39 minutes ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

1 hour ago

गुजरात के नमक के मैदानों में कमाल कर रहीं ‘सोलर महिलाएं’, डीजल से मुक्ति दिलाकर खुद बन रही आत्मनिर्भर

गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…

1 hour ago

सिर्फ 15 घंटे का AI मॉड्यूल बदलेगा सरकारी स्कूल के बच्चों की सोच, बिना कोडिंग के बनेंगे फ्यूचर के प्रॉब्लम सॉल्वर

15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…

1 hour ago

योगी सरकार का बड़ा फैसला: माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 1.70 लाख परिवारों को लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग…

2 hours ago