देश

Bhojpur: चुनावी तनाव के बीच देर रात घुड़दौड़ का लुत्फ उठाने पहुंचे तेजस्वी यादव, देखें तस्वीरें

भोजपुर: चुनावी तनाव के बीच तेजस्वी यादव बुधवार देर रात जिले में आयोजित घुड़दौड़ का आनंद लेने पहुंचे और इसका उद्घाटन किया.

भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव में बुधवार की रात को घुड़दौड़ का आयोजन किया गया था, जिसमें दूर-दूर से आए घुड़सवारों ने हिस्सा लिया.

इस घुड़दौड़ कार्यक्रम का उद्घाटन तेजस्वी यादव ने किया, जिन्होंने रेस का आनंद लिया और प्रतियोगिता देखकर प्रसन्नता व्यक्त की.

यह प्रतियोगिता बिहार में अपनी तरह की पहली प्रांतीय घोड़ा रेस प्रतियोगिता थी, जिसे देखने के लिए हजारों लोग दूर-दूर से पहुंचे थे.

यह प्रतियोगिता देर रात तक चली, जिसमें कई घोड़ों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. इस आयोजन का संचालन जनप्रतिनिधि बीडी सिंह ने किया था.

बीडी सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता बिहार में पहली बार आयोजित की गई है और भविष्य में भी इसका आयोजन किया जाएगा, ताकि लोग इसकी महत्ता को समझ सकें.

बीडी सिंह ने तेजस्वी यादव से अनुरोध किया कि जिले में इस तरह के आयोजनों के लिए एक स्टेडियम की व्यवस्था की जानी चाहिए.

तेजस्वी यादव को देखकर वहां पहुंचे उनके समर्थक उत्साहित हो गए और मंच तक पहुंचने के लिए हंगामा करने लगे, लेकिन तेजस्वी यादव ने सभी को शांत किया.

राजद समर्थकों के शांत होने के बाद घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन शुरू किया गया, जिसमें दूर-दूर से आए घुड़सवारों ने भाग लिया.

इससे पहले जनवरी 2025 में नालंदा जिले के हिलसा में पूर्व विधायक बैजू प्रसाद यादव ने घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया था.

इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता में बिहार समेत कई अन्य राज्यों से करीब पांच दर्जन से अधिक घोड़ों ने भाग लिया था, और आरा के संजय यादव ने प्रतियोगिता जीती थी.

ये भी पढ़ें: वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, केंद्र से 7 दिन में मांगा जवाब

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

3 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

16 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

42 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

49 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

59 minutes ago