तेजस्वी यादव
पटना के गांधी मैदान से एक बार फिर आवाज उठी है. इस बार ये आवाज वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ थी. जिसमें मुस्लिम संगठनों के अलावा बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए. इस दौरान मंच से तेजस्वी यादव खूब गरजे. तेजस्वी यादव ने कहा कि यह देश किसी के बाप का नहीं है. आजादी की लड़ाई में सभी लोगों के पूर्वजों ने अपना खून बहाया है अपना बलिदान दिया है.
केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ आज पटना के गांधी मैदान में मुस्लिम संगठनों ने ‘वक्फ बचाओ दस्तूर बचाओ रैली’ का आयोजन किया था. जिसमें तेजस्वी यादव भी शामिल हुए. जहां उन्होंने कहा कि बिहार में किसी भी कीमत पर वक्फ संशोधन बिल लागू नहीं किया जाएगा.
तेजस्वी ने कहा कि उत्तर से लेकर दक्षिण तक हिंदुस्तान की सरजमीं का एक-एक इंच का इतिहास और हर एक पन्ना चीख-चीख कर इस बात की गवाही देता है कि देश को आजाद कराने के लिए लड़े गए स्वतंत्रता संग्राम में हिंदू, मुस्लिम, सिख या ईसाई सभी लोगों ने अपनी कुर्बानी दी है. ये देश किसी एक के बाप का देश नहीं है. हम सबों का ये देश है.
तेजस्वी यादव ने कहा इस देश के लिए सभी लोगों ने अपनी शहादत दी है. तब जाकर हमें आजादी मिली है. सबसे मुख्य बात ये है कि आपकी जमीनों को छीना जा रहा है. अब भाजपा सत्ता से जाने वाली है. अल्पसंख्यक, गरीब, पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित इन सबका वोट छीनने का काम किया जा रहा है.
अपने भाषण के दौरान तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर वोटिंग का अधिकार छीनने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का नया नोटिफिकेशन आया है कि वो लोग फिर से 8 लाख वोटरों की सूची बनाने जा रहे हैं. यह लोग वोटिंग का अधिकार छीनने का प्रयास कर रहे हैं. इसलिए आप लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग इनसे मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे.
– भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…
Donald Trump GDP Growth Claim: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी जीडीपी आंकड़ों में संशोधन को लेकर…
मुंबई में जारी 'मुंबई बुक फेस्टिवल' किताबों के महाकुंभ के रूप में उभरा है. भव्य…
Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में नोट लेने…
उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव में देरी और पिछड़ा वर्ग की गणना पूरी न…
नवंबर 2026 में अमेरिका दौरे के दौरान कोलंबिया और शिकागो यूनिवर्सिटी में कांग्रेस नेता राहुल…