टीवी एक्टर रितुराज सिंह का निधन
TV Actor Rituraj Singh Died: मशहूर टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का 59 की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट को बताया जा रहा है. टीवी शोज, वेब सीरीज और फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ने वाले कलाकार की मौत की खबर सुनकर फैंस को तगड़ा झटका लगा है. हर तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है.
ऋतुराज सिंह की मौत कार्डियक अरेसट् के कारण हुई है. वह केवल 59 साल के थे. उनके अचानक यूं चले जाने से न सिर्फ परिवारवालों को बल्कि उनके फैन्स को भी गहरा धक्का लगा है. क्योंकि वह उन्हें दोबारा शो में देखने की आस लगाए बैठे थे. उनके यूं अचानक चले जाने से टीवी जगत को काफी बड़ा सदमा लगा है. एक्टर ने टीवी पर कई सीरियल्स, ढेरों फिल्म और ओटीटी शोज में काम किया था.1993 में उनका टीवी शो ‘बनेगी अपनी बात’ भी काफी लोकप्रिय हुआ था. उन्होंने ‘हिटलर दीदी’, ‘ज्योति’, ‘शपथ’, ‘अदालत’, ‘आहट’, ‘दीया और बाती’, वॉरियर हाई’, ‘लाडो 2’ जैसे कई सीरियल्स में अपनी अहम भूमिकाएं निभाईं थीं.
ऋतुराज सिंह के करीबी दोस्त अमित बहल ने एक्टर के निधन की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ‘हां कार्डियक अटैक के कारण उनका निधन हो गया’. उन्हें कुछ समय पहले पेनक्रियाज के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद घर लौटने पर दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया.
वहीं सोशल मीडिया पर तमाम सेलेब्स भी एक्टर की मौत पर दुख व्यक्त कर रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने भी एक्टर को भावभीनी श्रद्धांजली दी. इतनी ही नहीं अरशद वासी ने अपने एक्स अकाउंट पर ऋतुराज को श्रद्धांजली देते हुए लिखा-“मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि रितु राज का निधन हो गया. हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे, वह एक निर्माता के रूप में मेरी पहली फिल्म का हिस्सा थे. एक दोस्त और एक महान अभिनेता खो दिया… आपकी याद आएगी भाई…” एक्टर के मौत की खबस से फैंस को भी तगड़ा झटका लगा है.
ऋतुराज इन दिनों टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में नजर आ रहे थे और अपने रोल से खूब सुर्खियां भी बटोर रहे थे. वहीं एक्टर ने ये रिश्ता क्या कहलाता में भी भूमिका निभाई थी. फिलहाल उनके निधन की खबर ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…