देश

तेलंगाना में 12वीं का रिजल्ट आने के बाद 7 स्टूडेंट ने की आत्महत्या, मृतकों में 6 लड़कियां शामिल, शिक्षा सचिव ने की ये अपील

Telangana Students Suicide: तेलंगाना में इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद कथित तौर पर 7 स्टूडेंट्स के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, इनमें 6 लड़कियां शामिल हैं. तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) द्वारा बुधवार (24 अप्रैल) को पहले और दूसरे वर्ष के लिए इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के परिणाम जारी करने के 30 घंटे के भीतर आत्महत्या के ये मामले सामने आए हैं.

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि राज्य भर से घटनाओं की सूचना मिली है. पहला मामला मंचेरियल जिले के तंदूर से 16 वर्षीय एक छात्र का था. स्थानीय पुलिस ने कहा कि वह पहले वर्ष में चार विषयों में फेल हो गया था और उसने अपने घर पर फांसी लगा ली.

उनके अलावा आत्महत्या से जान गंवाने वाली अन्य सभी लड़कियां 16 या 17 वर्ष की थीं, जो एक या अधिक परीक्षाओं में असफल हो गई थीं. पुलिस ने कहा, उन्होंने फांसी लगाकर, कुएं में कूदकर या तालाब में डूबकर अपनी जान दे दी. ये मामले हैदराबाद के बाहरी इलाके राजेंद्रनगर, खम्मम, महबूबाबाद और कोल्लूर से सामने आए हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, यह तब हुआ है जब राज्य ने इस वर्ष JEE Main परीक्षा में शीर्ष स्कोरर की संख्या सबसे अधिक दर्ज की है. देश भर में 100 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले 56 उम्मीदवारों में से 15 तेलंगाना से थे. पिछले तीन वर्षों से राज्य में JEE Main टॉपर्स की संख्या सबसे अधिक रही है.

ये भी पढ़ें- “रोड नहीं तो वोट नहीं…”, अमरोहा सहित कई सीटों पर मतदान का बहिष्कार, अधिकारी कर रहे हैं मनुहार

प्रमुख सचिव (शिक्षा) की अपील

फरवरी-मार्च में आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा में 9.8 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे. पिछले साल की तुलना में नतीजे दो हफ्ते पहले जारी किए गए. जहां 61.06% छात्र (2.87 लाख) पहले वर्ष (कक्षा 11 के समकक्ष) में पास हुए, 69.46% (3.22 लाख) दूसरे वर्ष (कक्षा 12 के समकक्ष) में सफल हुए. असफल छात्रों के लिए एडवांस सप्लीमेंट्री परीक्षा 24 मई से शुरू होगी.

परिणाम जारी करने के दौरान प्रमुख सचिव (शिक्षा) बी. वेंकटेशम ने छात्रों से प्रतिकूल परिणामों पर निराश न होने और पूरक परीक्षाओं का उपयोग करने को कहा. उन्होंने कहा था, ‘कृपया याद रखें कि यह केवल एक परीक्षा है, आपका पूरा जीवन नहीं. आज कई आईएएस अधिकारी बमुश्किल इस परीक्षा को तृतीय श्रेणी से पाए कर पाए हैं, शीर्ष पदों पर बैठे कई अधिकारी असफल हो गए हैं, इसलिए कृपया इसके बारे में चिंता न करें.’

आत्महत्या के आंकड़े

2019 में इंटरमीडिएट परिणामों की घोषणा के बाद पूरे तेलंगाना में कम से कम 22 छात्रों की आत्महत्या से मौत हो गई थी. उस वर्ष की परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया अशुद्धियों के आरोपों से घिरी हुई थी.

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के अनुसार, 2022 में देश में 12,522 स्टूडेंट्स ने आत्महत्या की थी. इसमें तेलंगाना के 5% से भी कम छात्र थे. महाराष्ट्र (13.5% या 1,764), तमिलनाडु (10.9% या 1,416) और मध्य प्रदेश (10.3% या 1,340) छात्र आत्महत्याओं के मामले में शीर्ष तीन राज्य थे. उस वर्ष 543 छात्रों की आत्महत्या के साथ तेलंगाना 28 राज्यों में 11वें स्थान पर था. कुल मिलाकर तेलंगाना में 2022 में विभिन्न श्रेणियों में करीब 10,000 आत्महत्याएं हुई थीं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अंबुजा सीमेंट का बड़ा दांव! ₹14,500 करोड़ के निवेश से बढ़ेगी क्षमता, 2030 तक का है यह मेगा प्लान

Ambuja Cements ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए करीब 14,500 करोड़ रुपये निवेश करने…

9 minutes ago

पंजाब में बड़ा खेला! 2027 चुनाव से पहले AAP में बगावत, 48 घंटे में 3 विधायकों ने थामा BJP का हाथ

Punjab Politics: विधानसभा चुनावों से ठीक पहले विधायकों का पाला बदलना आम आदमी पार्टी के…

19 minutes ago

Supreme Court Update: क्या आजम खान को मिलेगी राहत? ED की कार्रवाई को चुनौती देने वाली अर्जी पर जल्द सुनवाई

Supreme Court: आजम खान ने अदालत के उस आदेश को रद्द करने और तुरंत रिहाई…

41 minutes ago

Dhanteras kab hai: 6 या 7 नवंबर… कब है धनतेरस? पंचांग से दूर करें कंफ्यूजन, जानें सही तारीख

Dhanteras kab hai: 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा.…

2 hours ago

Indians in Germany: जर्मनी में बजा भारतीयों का डंका, संख्या पहुंची 4 लाख के करीब; छात्रों की बनी पहली पसंद

Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…

2 hours ago

गैस का चैंबर बनी दिल्ली…! सीजन का रिकॉर्ड तोड़ AQI पहुंचा 380 के पार, प्रदूषण पर क्या बोला IMD?

Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…

2 hours ago