देश

Telangana ने कच्चे अंडे से बने मेयोनीज पर एक साल के लिए लगा दिया बैन, इस वजह से उठाया कदम

संभावित स्वास्थ्य जोखिमों को दूर करने के लिए तेलंगाना सरकार (Telangana) ने पूरे राज्य में कच्चे अंडे (Raw Egg) से बने मेयोनीज (Mayonnaise) के उत्पादन, बिक्री और भंडारण पर आधिकारिक रूप से प्रतिबंध (Ban) लगा दिया है. आम तौर पर मोमोज (Momos), बर्गर (Burger), फ्रेंच फाइज (French Fries) जैसे फास्ट फूड (Fast Foods) के साथ मेयोनीज को खाया जाता है.

खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वारा जारी यह निषेधाज्ञा 30 अक्टूबर को लागू हुई और एक साल तक लागू रहेगी. आदेश में निषेधाज्ञा लागू करने के लिए खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धारा 30 (2) (ए) का हवाला दिया गया है.

इसलिए एहतियाती कदम उठाया

तेलंगाना राज्य राजपत्र में प्रकाशित होने वाले इस निर्देश में कच्चे अंडे से बने मेयोनीज से होने वाली फूड पॉयजनिंग (Food Poisoning) के जोखिम पर प्रकाश डाला गया है. हाल ही में प्रवर्तन निरीक्षण और सार्वजनिक शिकायतों से संकेत मिलता है कि मोमोज, शावरमा (Shawarma), सैंडविच (Sandwiches) और बर्गर में इस्तेमाल होने वाला यह लोकप्रिय घटक हाल के महीनों में सामने आई कई खाद्य जनित बीमारियों का कारण हो सकता है, जिसके कारण सरकार को एहतियाती कदम उठाने पड़े हैं.

मेयोनीज, जिसे आम तौर पर ‘मेयो’ (Mayo) के नाम से जाना जाता है, अंडे की जर्दी (Egg Yolk) को तेल के साथ मिलाकर बनाया जाने वाला गाढ़ा, मलाईदार पदार्थ है और अक्सर इसमें सिरका या नींबू का रस भी मिलाया जाता है.

इन व्यंजनों के साथ खाया जाता है

इसका इस्तेमाल सैंडविच, सलाद, स्नैक्स और शावरमा सहित कई तरह के व्यंजनों में किया जाता है, जिससे संभावित जोखिम काफी बढ़ जाता है. खाद्य विशेषज्ञों के अनुसार, इसकी शेल्फ लाइफ कम होती है. कई देशों ने इस तरह के मेयोनीज के लिए पाश्चुरीकृत अंडे को अनिवार्य बना दिया है.

कच्चे अंडे से बनी मेयोनीज, जिसे रोजाना तैयार और इस्तेमाल किया जाता है, बोतलबंद मेयोनीज से अलग होती है. इस लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए कैल्शियम डाइसोडियम EDTA जैसे प्रिजरवेटिव मिलाए जाते हैं.

कैल्शियम डाइसोडियम EDTA

कैल्शियम डिसोडियम EDTA (Calcium Disodium EDTA) एक ​​आम फूड एडिटिव (Food Additive) है और कॉस्मेटिक और औद्योगिक उत्पादों में एक घटक है. इसका उपयोग भोजन में स्वाद, रंग और टेक्सचर को बनाए रखने के लिए किया जाता है. हालांकि, कई फूड एडिटिव की तरह यह भी काफी विवादास्पद हो गया है.

कैल्शियम डिसोडियम EDTA आपके पाचन तंत्र द्वारा खराब रूप से अवशोषित होता है और अधिकतम स्वीकार्य दैनिक सेवन (ADI) प्रति दिन शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम 1.9 मिलीग्राम है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

17 minutes ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

35 minutes ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

39 minutes ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

46 minutes ago

SCO सिविलाइजेशनल समिट में पीएम मोदी ने किया महाभारत काल का जिक्र, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…

60 minutes ago

बयानवीर राहुल गांधी! विदेश धरती, 10 साल, 18 बयान और हर बार सियासी बवाल; देखें पूरी लिस्ट

Rahul Gandhi Controversial Statements Abroad: शिकागो विश्वविद्यालय में भारत को 'साइड प्लेयर' बताने राहुल गांधी…

1 hour ago