खेल

इंग्लैंड के कप्तान Ben Stokes के घर में नकाबपोश लुटेरों ने की चोरी, पत्नी और बच्चे भी थे मौजूद

इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स के घर में चोरी की खबर सामने आई है. नकाब पहने चोरों ने उनके घर से कीमती सामान, गहने और कई व्यक्तिगत चीजें चुरा लीं. इनमें कई चीजें उनके परिवार के लिए भावनात्मक रूप से बहुत कीमती थीं. चोरी के समय स्टोक्स की पत्नी और उनके दो छोटे बच्चे भी घर में थे, हालांकि किसी को शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा.

स्टोक्स ने इस घटना पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बताया. उन्होंने लिखा, “गुरुवार, 17 अक्टूबर की शाम, उत्तर-पूर्व के कासल ईडन इलाके में नकाबपोश लोगों ने मेरे घर में चोरी की. वे गहने, अन्य कीमती सामान और कई व्यक्तिगत चीजें लेकर भाग गए. इनमें से कई चीजें मेरे और मेरे परिवार के लिए भावनात्मक रूप से बहुत कीमती हैं.” उन्होंने कहा कि इस घटना ने उनके परिवार को मानसिक रूप से झकझोर दिया है.

इंग्लैंड के कप्तान ने कुछ चोरी किए गए सामान की तस्वीरें भी साझा कीं, ताकि लोग उन्हें पहचानने में मदद कर सकें. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि उनका मुख्य उद्देश्य सामान वापस पाना नहीं, बल्कि दोषियों को पकड़ने में पुलिस की मदद करना है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस मामले में कोई भी जानकारी हो तो डरहम पुलिस से संपर्क करें.

ये भी पढ़ें- World Test Championship: Bumrah को पछाड़कर Rabada बने टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में No.1

स्टोक्स ने पुलिस का धन्यवाद किया और बताया कि अब तक पुलिस उनके परिवार का पूरा समर्थन कर रही है. इसी बीच, पाकिस्तान ने अपने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड को 2-1 से हराकर टेस्ट सीरीज जीत ली. इंग्लैंड की टीम स्पिन-अनुकूल पिचों पर संघर्ष करती नजर आई.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

10 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

32 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

36 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

51 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

52 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

1 hour ago