देश

Telangana Election 2023: “BJP के संपर्क में हैं BRS के नेता और विधायक”, टी. राजा सिंह ने 40 सीट जीतने का किया दावा

Telangana Election 2023: तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए आज यानी कि 30 नवंबर को मतदान हो रहा है. जिसके लिए सुरक्षा के कड़े इतंजाम किए गए हैं. राज्य में बीआरएस, कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें कहा जा रहा है कि बीआरएस ने बीजेपी के साथ संपर्क साधना शुरू कर दिया है. जिससे जल्द ही गठबंधन किया जा सके. बीआरएस का बीजेपी के साथ संपर्क करने का दावा बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह ने किया है.

बीजेपी के संपर्क में है BRS

गोशामहल से बीजेपी प्रत्याशी टी. राजा सिंह ने मतदान करने के बाद मीडिया से बात की. जिसमें उन्होंने कहा कि “हम BRS के विधायकों के संपर्क में हैं और उनके तमाम नेता और विधायक हमारे संपर्क में हैं. अगर हम चालीस सीट जीत जाएंगे तो बीआरएस के साथ मिलकर सरकार बन सकती है.” इस दौरान बीजेपी विधायक ने असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी और उनका भाई चूहा हैं. हम उन्हें भगाकर ही दम लेंगे. उनका तेलंगाना में कोई प्रभाव नहीं है. वहीं उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि “मुझ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद है. इसलिए इस चुनाव में भी हमें जीत मिलेगी.”

“40 सीटें जीते तो बनाएंगे सरकार”

इस दौरान टी. राजा ने कहा कि हम बीआरएस के साथ संपर्क में हैं. अगर हम 40 सीटें जीतते हैं तो उनके साथ मिलकर सरकार बन सकती है. बता दें कि तेलंगाना में बीआरएस और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है. अब तक दिखाए गए एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है. कांग्रेस को इस बार बहुमत मिल सकता है. ऐसे में कांग्रेस को रोकने के लिए बीआरएस और बीजेपी मिलकर सरकार बनाने की कोशिश कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें- Telangana Election Live Updates: 119 सीटों पर हो रहा मतदान, 2290 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे 3.26 करोड़ वोटर्स

119 सीटों पर हो रहा मतदान

राज्यभर में 35,655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां कुल पंजीकृत 3.26 करोड़ मतदाता हैं. राज्य में 119 विधानसभा की सीटें हैं, जिनमें से 106 सीटों पर 7 बजे से लेकर शाम को 5 बजे तक और 13 वामपंथी उग्रवाद प्रभावित सीटों पर 4 बजे तक मतदान होगा. 2290 उम्मीदवार इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

समाजवादी पार्टी का नया दौर: अखिलेश यादव ने कैसे बदली यूपी की राजनीति और युवाओं की सोच

जानिए कैसे अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय की जड़ों को बनाए रखते…

3 minutes ago

RBI का बड़ा झटका! अक्टूबर-दिसंबर में महंगी होगी EMI? होम लोन वालों की बढ़ेगी टेंशन

RBI Repo Rate Hike: नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि RBI अक्टूबर और दिसंबर में…

7 minutes ago

एशियन गेम्स में भारत का जलवा, महिला 4×400 रिले में गोल्ड, एथलेटिक्स में खुला खाता

Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल…

24 minutes ago

‘राष्ट्रहित के सामने राजा का कोई मूल्य नहीं’, जानिए पंडित दीनदयाल की पुस्तकों पर क्यों छिड़ी शैक्षणिक बदलाव की चर्चा

इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की परिचर्चा में साहित्यकारों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तकों 'जगद्गुरु श्रीशंकराचार्य'…

24 minutes ago

जब बच्चे कहानी पढ़ने से पहले खो जाते थे तस्वीरों में… याद आए ‘चंदामामा’ के मशहूर आर्टिस्ट के.सी. शिवाशंकर

आज 29 सितंबर को चन्दामामा के प्रसिद्ध चित्रकार के.सी. शिवाशंकर की छठी पुण्यतिथि है. 29…

31 minutes ago

डिप्रेशन में देश के युवा! उच्च शिक्षा संस्थानों के 15% छात्र अत्यधिक तनाव में, सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट में खुलासा

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के सर्वे में करीब 2.43 लाख उच्च शिक्षा…

40 minutes ago