दुनिया

Virgin Atlantice Plane: दुनिया में पहली बार बिना ‘Fuel’ के विमान ने भरी उड़ान, लंदन से न्यूयॉर्क पहुंचा प्लेन

Virgin Atlantice Plane: दुनिया में पहली बार बिना “तेल” के लंदन से न्यूयॉर्क तक उड़ी फ्लाइट, पूरी दुनियां को चौंका दिया. वैज्ञानिकों ने दुनिया में पहली बार विमान को बिना तेल यानी बगैर जीवाश्म ईंधन के उड़ान भरकर सबको चौंका दिया है. दुनिया में पहली बार एक विमान ने लंदन से न्यूयॉर्क तक बिना फ्यूल के उड़ान भरकर नई क्रांति ला दी है.

लंदन से न्यूयार्क तक की दूरी को तय किया

बताया जा रहा है कि यह विमान पूरी तरह से उच्च-वसा एवं कम उत्सर्जन वाले ईंधन से संचालित किया गया है. यह पहला ऐसा वाणिज्यिक विमान है जिसने लंदन से न्यूयार्क तक की दूरी बगैर जीवाश्म ईंधन के तय करके ऐतिहासिक उड़ान भरी. इस दौरान विमान ने अटलांटिक महासागर को पार किया, जिसे ‘जेट ज़ीरो’ की नाम दिया गया है.

कंपनी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

100 फीसदी सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल के जरिए उड़ान भरने पर वर्जिन अटलांटिक कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर की है. जिसमें कंपनी ने लिखा है कि “38000 फीट पर इतिहास, वर्जिन अटलांटिक वर्तमान में दुनिया का पहला 100 फीसदी सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल से उड़ान भरने वाला वाणिज्यिक विमान संचालित कर रहा है.”

यह भी पढ़ें- Telangana Election 2023: “BJP के संपर्क में हैं BRS के नेता और विधायक”, टी. राजा सिंह ने 40 सीट जीतने का किया दावा

वर्जिन अटलांटिक के विमान ने भरी उड़ान

विमानन कंपनी ‘वर्जिन अटलांटिक’ के बोइंग-787 विमान को जीवाश्म ईंधन का इस्तेमाल किए बिना संचालित किया गया. इस उड़ान के लिए इस्तेमाल विमानन ईंधन अपशिष्ट वसा से बना था. वर्जिन के संस्थापक रिचर्ड ब्रैनसन ने कहा, ‘‘जब तक आप कुछ खास नहीं करते, दुनिया हमेशा यह मान कर चलती है कि ऐसा कुछ किया ही नहीं जा सकता.’’ ब्रैनसन खुद कॉर्पोरेट और सरकारी अधिकारियों, इंजीनियरों और पत्रकारों सहित अन्य लोगों के साथ विमान में सवार थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

52 seconds ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

10 minutes ago

IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने थामा राजनीति का दामन, जानिए अफसर से नेता बने कितने हुए पास और कितने फेल

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…

14 minutes ago

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

26 minutes ago

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

40 minutes ago

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, क्या फिर होगी झमाझम बारिश या अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…

44 minutes ago