देश

हैदराबाद ड्रग्स पार्टी: TDP सांसद और पूर्व विधायक हिरासत में, आधी रात पुलिस ने मारा छापा

रिपोर्ट- अतुल यादव


तेलंगाना में शनिवार (14 मार्च) को एक बड़ी कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई. दरअसल, तेलंगाना पुलिस की एंटी-ड्रग यूनिट EAGLE (Elite Action Group for Drug Law Enforcement) ने देर रात एक फार्महाउस पर छापा मारा. इस कार्रवाई के बाद मामला राजनीतिक विवाद का कारण बन गया.

विधायक फार्महाउस पर रेड

पुलिस को सूचना मिली थी कि रंगा रेड्डी जिले के मोइनाबाद इलाके में एक फार्महाउस पर ड्रग्स पार्टी चल रही है. जानकारी के आधार पर ईगल टीम और स्थानीय पुलिस ने शनिवार रात करीब 9:30 बजे संयुक्त रूप से वहां छापेमारी की. बताया जा रहा है कि यह फार्महाउस पूर्व बीआरएस (BRS) विधायक पायलट रोहित रेड्डी से जुड़ा हुआ है.

पुलिस के अनुसार जैसे ही टीम फार्महाउस के अंदर पहुंची, पार्टी में मौजूद एक व्यक्ति ने रिवॉल्वर से हवा में फायरिंग कर दी. इस दौरान दिल्ली के बिजनेसमैन नमित शर्मा को हिरासत में लिया गया. उसके पास से एक रिवॉल्वर बरामद की गई, जिसमें एक कारतूस भी मिला. जांच में सामने आया कि यह हथियार रीतेश रेड्डी के नाम पर लाइसेंसी और रजिस्टर्ड है, लेकिन फायरिंग नमित शर्मा ने की थी.

ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए नेता

छापेमारी के दौरान पुलिस ने पार्टी में मौजूद 11 लोगों की जांच की. इसके लिए ‘यूरिन ड्रग टेस्टिंग किट’ का इस्तेमाल किया गया. शुरुआती जांच में पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी समेत पांच लोग ड्रग्स लेने के मामले में पॉजिटिव पाए गए. हालांकि आंध्र प्रदेश के एलुरु से तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के सांसद पुट्टा महेश कुमार का शुरुआती टेस्ट नेगेटिव आया.

पुलिस ने दर्ज की FIR

इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. जिन लोगों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आया है, उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.वहीं बाकी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. जांच अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि पार्टी में फायरिंग कैसे हुई और क्या इस घटना का किसी बड़े ड्रग नेटवर्क से कोई संबंध है.


ये भी पढ़ें: अब आपका ‘चूल्हा’ भी सुरक्षित नहीं; बदमाश ने महिला को पटका और सरेआम घर के अंदर से ले भागा सिलेंडर!


राजनीतिक बयानबाजी तेज

घटना सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ने टीडीपी पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया. पार्टी ने कहा कि टीडीपी नेताओं को शर्म आनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ चंद्रबाबू नायडू और नारा लोकेश राज्य में ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाने की बात करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी के सांसद का नाम ड्रग्स पार्टी में सामने आना उनके दावों पर सवाल खड़ा करता है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

31 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

48 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

48 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

56 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

1 hour ago