Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अब आपका ‘चूल्हा’ भी सुरक्षित नहीं; बदमाश ने महिला को पटका और सरेआम घर के अंदर से ले भागा सिलेंडर!

इंदौर में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच लूट की वारदात ने सबको चौंका दिया है. लसुड़िया इलाके में एक बदमाश दिनदहाड़े सिलेंडर उठा ले गया, जिसके बाद पीड़ित परिवार अब ताला-जंजीर लगाकर अपनी रसोई की सुरक्षा कर रहा है.

Madhya Pradesh, Gas Cylinder, Indore News
Edited by Sahil Singh

MP News: इंदौर में इन दिनों गैस सिलेंडरों की किल्लत क्या बढ़ी, चोरों की नजर अब रसोई के बजट पर पड़ने लगी है. शहर से एक ऐसा अजीबोगरीब और डरा देने वाला मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. लसुड़िया थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने चोरी की ऐसी वारदात को अंजाम दिया है जिसने इलाके की महिलाओं की नींद उड़ा दी है. यह मामला सिर्फ चोरी का नहीं, बल्कि सरेआम गुंडागर्दी का भी है.

घर में घुसकर महिला को दिया धक्का

घटना दो दिन पहले की है, जब एक अज्ञात बदमाश बेखौफ होकर एक घर में दाखिल हुआ. वहां मौजूद महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही आरोपी ने उन्हें जोर से धक्का दिया और रसोई में रखा गैस सिलेंडर उठाकर रफूचक्कर हो गया. पीड़िता उस वक्त अकेली थी और अचानक हुए इस हमले से बुरी तरह घबरा गई. दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिस के गश्त के दावों की भी पोल खोल दी है.

अब रसोई में जंजीर और ताले का पहरा

इस घटना ने पीड़ित परिवार को इतना डरा दिया है कि अब उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. दोबारा चोरी न हो, इस डर से महिला ने अब नए गैस सिलेंडर को लोहे की भारी जंजीर से बांधकर उस पर बड़ा सा ताला लगा दिया है.

अब हालत यह है कि घर के कीमती सामान से ज्यादा फिक्र इस बात की है कि कहीं रसोई का चूल्हा जलाने वाला सिलेंडर ही चोरी न हो जाए. जंजीर से बंधे सिलेंडर की यह तस्वीर अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- नवादा के माल गोदाम में बिजली के खंभे पर बरसे आग के गोले, मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल

किल्लत बनी चोरी की वजह?

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में गैस सिलेंडरों की सप्लाई को लेकर जो खींचतान चल रही है, उसी का फायदा उठाकर अब इस तरह के छोटे अपराधी सक्रिय हो गए हैं. सिलेंडर महंगा होने और आसानी से न मिलने की वजह से अब चोर इसे ‘आसान टारगेट’ मान रहे हैं. लसुड़िया पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि इस ‘सिलेंडर चोर’ को दबोचा जा सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital