देश

छात्रों की लड़ाई या सोची-समझी स्क्रिप्ट? CJP के आंदोलन पर ‘द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी’ फिल्म बनाने का ऐलान

The Accidental Cockroach Party Movie: नीट (NEET) पेपर लीक का मुद्दा और दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुआ छात्रों का उग्र आंदोलन एक बार फिर जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है. लेकिन इस बार वजह कोई अदालती फैसला या राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि सिल्वर स्क्रीन पर आने वाली एक धमाकेदार फिल्म है.

जंतर-मंतर के इसी पूरे आंदोलन और उसके पीछे के अनदेखे सच को उजागर करने का दावा करते हुए एक नई फिल्म का ऐलान किया गया है, जिसका नाम रखा गया है -‘द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी’. दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म उन परतों और राज़ों से पर्दा उठाएगी, जो अब तक मेनस्ट्रीम मीडिया के कैमरों और जनता की नजरों से दूर दफ्न थे.

जयपुर के गोविंद देव ‘ब्रह्म’ का ऐलान

जयपुर के गोवंश अखाड़ा से जुड़े गोविंद देव ‘ब्रह्म’ ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा की है. भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत करते हुए गोविंद देव ने दावा किया कि जंतर-मंतर पर गूंजी आवाजें सिर्फ छात्रों के भविष्य की निष्पाप लड़ाई थीं या फिर उसके पीछे किसी राजनीतिक मास्टरमाइंड की कोई सोची-समझी स्क्रिप्ट चल रही थी, यह फिल्म हर एक सच को दुनिया के सामने लाएगी.

उनका कहना है कि आंदोलन के दौरान कई ऐसे शक्तिशाली चेहरे मौजूद थे, जो कभी कैमरे के सामने नहीं आए, लेकिन पूरी पटकथा उन्हीं के इशारों पर लिखी और चलाई जा रही थी.

बेनकाब होगी कथित सियासी रणनीति?

गोविंद देव ‘ब्रह्म’ के मुताबिक ‘द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी’ केवल एक फिल्म नहीं होगी बल्कि यह नीट आंदोलन की आड़ में रची गई कथित राजनीतिक साजिशों और रणनीति का पूरा कच्चा चिट्ठा खोलेगी. जंतर-मंतर पर छात्रों के गुस्से का इस्तेमाल अपने सियासी फायदे के लिए किसने और कैसे किया, इसके सारे ‘इनसाइड सीक्रेट्स’ इस फिल्म का मुख्य हिस्सा होंगे.

वहीं इस घोषणा के बाद से ही देश के राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म हो गया है कि आखिर इस फिल्म के निशाने पर कौन-कौन से बड़े राजनीतिक नाम आने वाले हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

नतांश पटेल

Crime and political journalist with 5+ years of experience, currently serving as Bureau In-Charge, Rajasthan at Bharat Express News Network. Known for leading editorial teams, delivering high-impact interviews, and driving audience growth through sharp content strategy.

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

13 minutes ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

16 minutes ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

26 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

38 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

51 minutes ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

1 hour ago