आस्था

वायरल हुई बहू की अनोखी कावड़: 90 साल की सास को कंधों पर उठाकर हरिद्वार से ला रही जल

रिपोर्ट- नीरज त्यागी


Kanwar Yatra 2026: सावन का महीना शुरू होते ही चारों तरफ कांवड़ यात्रा की गूंज सुनाई देने लगी है. हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने वाले शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी अनोखी और दिल को छू लेने वाली कांवड़ यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है जो आज के दौर में श्रवण कुमार की याद ताजा कर रही है. मुजफ्फरनगर से गुजर रही यह कांवड़ यात्रा किसी का भी दिल पिघला सकती है.

90 साल की सास को कांवड़ में बैठाकर यात्रा

दिल्ली के शाहदरा की रहने वाली प्रसिद्ध लोक गायिका काजल चौधरी इन दिनों अपनी 90 वर्षीय सासू मां चंद्रीदेवी को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से दिल्ली की पैदल यात्रा कर रही हैं. कंधे पर 71 किलो वजन उठाए काजल की यह दूसरी कांवड़ यात्रा है. इससे पहले साल 2025 में भी उन्होंने कुछ इसी तरह अपनी सास को यात्रा करवाई थी. इसके अलावा, इसी साल उन्होंने अपनी सास को कंधे पर बैठाकर ब्रज की 84 कोस की परिक्रमा भी पूरी की थी, जिसके बाद ‘टोपी वाली अम्मा’ के नाम से मशहूर उनकी सासू मां सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई थीं.

सीएम योगी से मिलने की है इच्छा

काजल चौधरी का कहना है कि उनकी कोई खास मन्नत नहीं है, वह बस अपनी मां यानी सासू मां की सेवा करना चाहती हैं. बातचीत में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक खास गुहार भी लगाई है. उनका कहना है कि उनकी सासू मां सीएम योगी से मिलना चाहती हैं और उन्हें कुछ भेंट करना चाहती हैं. उन्होंने हाथ जोड़कर निवेदन किया है कि सीएम साहब उनकी मां की यह छोटी सी इच्छा जरूर पूरी करें.

ये भी पढे़ं- सावन का महीना बेहद पवित्र, फिर क्यों इस दौरान नहीं होतीं शादियां? जानिए वजह

समाज के नाम एक कड़ा संदेश

लोक गायिका काजल ने समाज की महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायक संदेश भी दिया है. उनका कहना है कि आज की पीढ़ी को अपने माता-पिता और सास-ससुर की सेवा पूरी निष्ठा से करनी चाहिए, क्योंकि उनकी दुआएं ही असली पूंजी हैं. उन्होंने आज के दौर की पारिवारिक अनबन पर चिंता जताते हुए कहा कि महिलाओं को घर-परिवार को जोड़ने का प्रयास करना चाहिए, न कि रिश्तों में खटास लानी चाहिए.

फिलहाल कड़े संघर्ष और अटूट श्रद्धा के साथ चल रही काजल की यह कांवड़ यात्रा हर किसी के लिए प्रेरणा बन चुकी है, और उनके साथ उनका बेटा मनीष चौधरी व परिवार के अन्य सदस्य भी इस पवित्र सफर में पूरा साथ दे रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

17 minutes ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

30 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

42 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

1 hour ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

1 hour ago