देश

सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी बांग्लादेशी नागरिक, मुंबई पुलिस ने जुटाए सबूत

Saif Ali Khan Attack Case: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के घर में जानलेवा हमले की कोशिश के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के बांग्लादेशी नागरिक होने के सबूत जुटा लिए हैं. पुलिस को उसका बांग्लादेशी आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला है, जिसमें उसका नाम शरीफुल इस्लाम और पिता का नाम मोहम्मद रुहुल अमीन दर्ज है. उसकी उम्र 31 साल बताई गई है.

मुंबई पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया. वह अपना नाम बदलकर विजय दास के नाम से मुंबई में अवैध रूप से रह रहा था. आरोपी बांग्लादेश के बरिशाल शहर का निवासी है और पिछले पांच महीनों से मुंबई में हाउसकीपिंग एजेंसी से जुड़े छोटे-मोटे काम कर रहा था.

पुलिस के अनुसार, आरोपी सात महीने पहले दावकी नदी पार कर अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था. उसने पहले कुछ हफ्ते पश्चिम बंगाल में बिताए और फिर नौकरी की तलाश में मुंबई आ गया. उसने एक स्थानीय व्यक्ति के आधार कार्ड का उपयोग कर सिम कार्ड लिया, जो खुकुमोनी जहांगीर सेखा के नाम पर पंजीकृत है.

कैसे हुई हमले की घटना

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने बांद्रा स्थित सैफ अली खान के फ्लैट तक पहुंचने के लिए सतगुरु शरण इमारत की बाउंड्री वॉल फांदी. घटना के समय सिक्योरिटी गार्ड सो रहे थे. आरोपी मुख्य प्रवेश द्वार से इमारत में घुसा और शोर से बचने के लिए अपने जूते उतार दिए और फोन बंद कर दिया. इमारत के गलियारे में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था, जिससे आरोपी ने इस स्थिति का फायदा उठाया.

चल रही है फॉरेंसिक जांच

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आरोपी से जुड़े मोबाइल फोन, कपड़े, और सीसीटीवी फुटेज जैसे सबूत जब्त किए हैं. इनकी फॉरेंसिक जांच के लिए कलिना स्थित फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी के विभिन्न विभाग जैसे डीएनए, बायोलॉजी, साइबर और फुटप्रिंट्स की मदद ली जा रही है.

भाषाई समस्या से जांच में व्यवधान की स्थिति

पूछताछ के दौरान आरोपी के बांग्लादेशी लहजे के कारण पुलिस को भाषाई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इसके बावजूद पुलिस ने आरोपी को क्राइम सीन पर ले जाकर घटना की रीक्रिएशन कराई, ताकि हमले की प्रकृति का पता लगाया जा सके.

आरोपी को किसी बाहरी लोगों से मिलने की अनुमति नहीं

आरोपी को फिलहाल बांद्रा या सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के लॉकअप में रखा गया है. किसी बाहरी व्यक्ति को उससे मिलने की अनुमति नहीं है. पुलिस की जांच जारी है और आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है.


इसे भी पढ़ें- सैफ अली खान हमला: आरोपी के वकील बोले, बांग्लादेशी बताने के पुलिस दावे झूठे, 7 साल से मुंबई में रह रहा है


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

1 hour ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

1 hour ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

2 hours ago