Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सैफ अली खान हमला: आरोपी के वकील बोले, बांग्लादेशी बताने के पुलिस दावे झूठे, 7 साल से मुंबई में रह रहा है

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर कथित रूप से चाकू से हमला करने वाले व्यक्ति के वकील ने पुलिस के दावों को खारिज कर दिया है.

Saif Ali Khan

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर कथित रूप से चाकू से हमला करने वाले व्यक्ति के वकील ने पुलिस के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि मुंबई पुलिस के पास यह साबित करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं है कि आरोपी अवैध बांग्लादेशी प्रवासी है.

शनिवार रात को मुंबई पुलिस ने मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को सैफ अली खान के घर में घुसने और उन पर चाकू से कई बार हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया. आरोपी के वकील संदीप शेखाने ने पुलिस के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया.

वकील ने पुलिस पर लगाया जांच में लापरवाही का आरोप

संदीप शेखाने ने कहा, “अदालत ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है और पुलिस को 5 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. पुलिस के पास यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि वह बांग्लादेशी नागरिक है. पुलिस का दावा है कि वह 6 महीने पहले मुंबई आया था, जबकि यह गलत है. वह पिछले 7 सालों से मुंबई में रह रहा है और उसका परिवार भी यहीं रहता है. यह स्पष्ट रूप से धारा 43ए का उल्लंघन है और मामले की कोई उचित जांच नहीं की गई है.”

पुलिस हिरासत के आधार पर्याप्त नहीं

आरोपी के एक अन्य वकील दिनेश प्रजापति ने भी पुलिस के दावों को खारिज करते हुए कहा कि आरोपी की पुलिस हिरासत के लिए दिए गए आधार पर्याप्त नहीं हैं.

उन्होंने कहा, “पुलिस ने आरोपी की हिरासत मांगी, लेकिन उनके दिए गए आधार पर्याप्त नहीं हैं. हमने आरोपी के बचाव में कहा कि उससे कुछ भी बरामद नहीं हुआ है. पुलिस ने यह साबित करने के लिए कोई दस्तावेज पेश नहीं किया है कि वह बांग्लादेशी नागरिक है. अदालत ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है.”

पुलिस की जांच पर उठे सवाल

इस मामले ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोपी के वकीलों का कहना है कि मामले में जल्दबाजी करते हुए पुलिस ने उचित जांच के बिना उसे अवैध बांग्लादेशी घोषित कर दिया. अब अदालत द्वारा पुलिस को 5 दिनों में रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया है, जिससे इस मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है. अभी तक सैफ अली खान या उनकी टीम की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.


इसे भी पढ़ें- ‘बांग्लादेश का रहने वाला है आरोपी…6 महीने पहले आया था मुंबई’, जानें Saif Ali Khan पर हमला करने वाले का क्या है असली नाम?


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital