देश

नहीं बढ़ेगी MCD पार्षदों को आवंटित होने वाली राशि, दिल्ली हाई कोर्ट से याचिकाकर्ता ने वापस ली याचिका

दिल्ली हाईकोर्ट ने विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों के लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) के पार्षदों को प्रति वर्ष आवंटित होने वाली राशि को 15 करोड़ रुपए करने का दिल्ली सरकार को निर्देश देने से इनकार कर दिया. वर्तमान में उक्त राशि सलाना एक करोड़ रुपए है. राशि बढ़ाने की मांग पाषर्द सोनाली ने की थी और जनहित याचिका दाखिल की थी.

मुख्य न्यायाधीश मनमोहन एवं न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि आप अपनी शिकायत सदन में उठाएं. इस मुद्दे के लिए अदालत उपयुक्त मंच नहीं है. हम बजट नहीं बढा सकते.. सदन को ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित करने दें. हम यह तय नहीं करते कि बजट का आवंटन कैसे किया जाए या खर्च कैसे किया जाए.

विधायक और पार्षद खटखटा रहे हैं अदालतों का दरवाजा

पीठ ने इस बात पर भी आश्चर्य व्यक्त किया कि विधायक और पार्षद अपनी शिकायतों को लेकर अदालतों का दरवाजा खटखटा रहे हैं. वे इस मुद्दे को सदन में या जनता के सामने उठाएं. पीठ ने यह भी कहा कि मुझे दिल्ली हाईकोर्ट के लिए बजट नहीं मिल रहा है. क्या आपको लगता है कि मैं इसके लिए बजट ला सकता हूं? इस मुद्दे को सदन और जनता के सामने उठाइए. आप एक जनप्रतिनिधि हैं.

कर्तव्यों के निर्वहन में उत्पन्न हो रही है बाधा

उक्त टिप्पणी के बाद याचिकाकर्ता सिद्धार्थ नगर के पार्षद सोनाली के वकील ने कोर्ट से अपनी जनहित याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए उसे वापस मानते हुए निपटा दिया. याचिका में पाषर्दों को आवंटित अपर्याप्त निधि को लेकर चिंता जताई गई थी. उसमें कहा गया था कि इससे उनके वैधानिक कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा उत्पन्न हो रही है. जबकि विधायकों को 15 करोड़ रुपए सालाना दिए जाते हैं लेकिन पार्षदों को सालान एक करोड़ रुपए ही मिलते हैं. यही रकम दशकों से मिलता रहा है. इसलिए सरकार से उस रकम को बढ़ाने का निर्देश दिया जाए.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

4 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

9 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

46 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

2 hours ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

10 hours ago