देश

Jharkhand Election से पहले CBI ने बढ़ाई हेमंत सोरेन की मुसीबत! CM के करीबी के 17 ठिकानों पर रेड में मिले 1 किलो सोना और 50 लाख

झारखंड के साहिबगंज में 1,250 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के अवैध पत्थर उत्खनन से जुड़े मामले में सीबीआई ने मंगलवार को झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में 17 ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान लगभग एक किलो सोने के जेवरात और 50 लाख रुपए बरामद किए गए.

सीबीआई की टीम ने झारखंड के साहिबगंज जिले में राजमहल उधवा के बड़े कारोबारी महताब आलम, मिर्जाचौकी के रंजन वर्मा, संजय जायसवाल, बड़हरवा के सुब्रतो पाल, भगवान भगत पत्थर व्यवसायी टिंकल भगत, अवध किशोर सिंह उर्फ पतरु सिंह, कृष्णा शाह और रांची में चर्चित कारोबारी प्रेम प्रकाश के अलावा एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के यहां एक साथ दबिश दी.

कोलकाता और पटना के ठिकानों पर भी रेड

इसके अलावा कोलकाता और पटना में भी इनसे संबंधित ठिकानों पर रेड डाली गई है. जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है, वे सभी झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के करीबी बताए जाते हैं. पंकज मिश्र को अवैध खनन से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने दो साल पहले गिरफ्तार किया था. वह फिलहाल जमानत पर हैं.

अवैध खनन का आरोप

विजय हांसदा नामक एक शख्स ने साहिबगंज के नींबू पहाड़ पर सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्र एवं अन्य के संरक्षण में अवैध खनन का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच (CBI Investigation) की मांग को लेकर याचिका दायर की थी. झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर इस मामले में 23 नवंबर, 2023 को सीबीआई ने मामला दर्ज किया था.

पहले होचुकी है छापेमारी

सीबीआई ने एफआईआर में बड़े मुख्य आरोपी पंकज मिश्रा, विष्णु कुमार यादव, पवितर कुमार यादव, राजेश यादव, संजय कुमार यादव, बच्चू यादव, संजय यादव, सुवेश मंडल समेत कई लोगों को आरोपी बनाया है. एजेंसी इस मामले में पहले भी कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

29 minutes ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

43 minutes ago

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

47 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

53 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

2 hours ago