UP News: हर्ष फायरिंग के मामले में आरोपी दुल्हन फरार हो गई है. कोतवाली हाथरस जंक्शन के एसएचओ गिरीश चंद गौतम ने कहा, ”हाथरस जंक्शन इलाके की रहने वाली दुल्हन रागिनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तारी के डर से वह फरार हो गई है, उसकी तलाश की जा रही है. हम उस व्यक्ति की भी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसने दुल्हन को पिस्तौल सौंपी.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक दुल्हन पिस्तौल थामे और हवा में कई राउंड फायरिंग करती दिख रही है, जबकि दूल्हा उसके पास बैठा है. पुलिस ने 23 वर्षीय दुल्हन के खिलाफ शादी के दिन जश्न में फायरिंग करने के आरोप में केस दर्ज किया है. हाथरस जिले के एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार रात हुई इस घटना का दुल्हन के एक रिश्तेदार ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.
कथित वीडियो में एक अज्ञात व्यक्ति रागिनी के रूप में पहचानी जाने वाली दुल्हन को पिस्तौल थमाते हुए दिख रहा है, जिसे जयमाल समारोह के बाद हवा में फायरिंग करते देखा जा सकता है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा, मामले की जांच की जा रही है. हाथरस जंक्शन थाने के प्रभारी गिरीश चंद गौतम ने कहा कि जिसके नाम पर बन्दूक का लाइसेंस जारी किया गया था, उस पर भी रविवार को मामला दर्ज किया गया है.
CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…
गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…
Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…
PM Modi on Nanaji Deshmukh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती…
Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…
India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…