देश

Jharkhand: …फिर हिंसा की आग में जला जमशेदपुर, धार्मिक झंडे से बांधा मांस का टुकड़ा, भारी बवाल, शहर में धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद

Jamshedpur: झारखंड के जमशेदपुर में एक धार्मिक झंडे के अपमान को लेकर दो गुटों में जमकर झड़प हुई. दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई, वाहनों को आग लगा दी गई और माहौल अभी काफी तनावपूर्ण हो गया है. रविवार शाम को जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में हिंसा भड़क उठी. यहां उग्र होती भीड़ ने पथराव करते हुए आगजनी कर दी. मौक पर पहुंची पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े. जिसके बाद क्षेत्र में  सीआरपीसी (CrPC) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. इसके अलावा शहर में अस्थाई रूप से इंटरनेट की सेवा को बंद कर दिया गया है.

पथराव और आगजनी की घटना के बाद सोमवार की सुबह कदमा थाना इलाके में सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च (Flag march) किया. क्षेत्र में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है. मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है. जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम के SSP प्रभात कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक हमने 50 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिया है. CCTV से निगरानी की जा रही है. इसके अलावा सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. स्थिति को देखते हुए आगे का निर्णय लिया जाएगा.

धार्मिक झंडे में बांधा था मांस का टुकड़ा

बता दें कि जमशेदपुर में रामनवमी के समय हिंसा भड़की थी. जिसके बाद इस विवाद को साजिशकर्ताओं ने अंदर ही अंदर सुलगा दिया. दरअसल यह पूरा विवाद शनिवार को शुरू हुआ था. जब शास्त्री नगर में ब्लॉक नंबर 3 स्थित जटाधारी हनुमान मंदिर चौक पर जब हनुमान अखाड़ा के लोग झंडा उतारने के लिए पहुंचे तो उन्हें झंडे के बांस में मांस का टुकड़ा पाया गाया. जिसे पॉलिथीन में लपेटकर बनाया था. इसके बाद हिंदूवादी संगठन आक्रोशित हो उठे और जमकर बवाल काटने लगे. देखते ही देखते दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच में जमकर झड़प हो गई. शनिवार को प्रशासन ने किसी तरह से मामले को शांत कराया.

यह भी पढ़ें-   Suhana Khan: रिंकू पर फिदा हुईं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, बोलीं- UNREAL, विश्वास नहीं होता, गॉर्जियस गर्ल अन्नया पांडे ने भी लगाई स्टोरी

दो समुदायों में हुई झड़प

लेकिन रविवार को जब एक मंदिर कमेटी के लोग मंदिर में बैठक कर रहे थे इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोग वहां पहुंचे और कहासुनी के बाद दोनों समुदायों के बीच में पत्थरबाजी शुरू हो गई. देखते ही देखते हिंसा और आगजनी में कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. दुकानों में आग लगा दी गई. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को भीड़ को कंट्रोल में करने काफी दिक्कत हुई. इस हिंसा में 5 से 6 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए जिन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं. प्रशासन ने मौके की स्थिति को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

18 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

29 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

42 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

3 hours ago