देश

डॉक्टर ने खुद के लिए रची ‘सिर तन से जुदा’ की साजिश, पुलिस जांच में ऐसे हुआ पर्दाफाश

गाजियाबाद–गाजियाबाद से एक चौकाने वाला मामला सामने आया जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएगे दरअसल एक डॉक्टर ने कुछ सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अपने लिए ही ‘सिर तन से जुदा’ धमकी की साजिश रच डाली .यह मामला गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट का है, जहां डॉ. अरविन्द वत्स अकेला ने 9 सितंबर को मिली व्हाटसएप्प पर धमकी की सूचना पुलिस को दी थी. इस फर्जी घटना का साइबर सेल, एसओजी एसपी सिटी1 एवं थाना सिहानी गेट पुलिस ने खुलासा किया है. डॉ. द्वारा लोकप्रियता हासिल करने के लिए उनके पहले से परिचित एक मरीज से कॉल करवाई थी. पुलिस ने कॉल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और अब डॉक्टर पर भी कार्रवाई की जाएगी. 9 सितंबर को डॉ अरविंद अकेला ने पुलिस में एक एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें विदेशी नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आ रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि हिंदू संगठनों का सहयोग करने पर सिर तन से जुदा कर दिया जाएगा. यह मामला सामने आते ही पुलिस भी हरकत में आई. अब जो खुलासा हुआ है वह काफी हैरान करने वाला है. सस्ती लोकप्रियता के लिए ही डॉ अरविंद अकेला ने अपने क्लाइंट के साथ मिलकर यह सब किया खेल रचा था.

इस पूरे मामले में पुलिस ने अनीश महतो नामक युवक को गिरफ्तार किया है. अनीश ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि वह डॉक्टर अरविंद अकेला को पहले से ही जानता है और किसी के माध्यम से उनके पास अपना इलाज कराने के लिए गया था. अनीश आईटी सेक्टर से जुड़ा हुआ है तो ऐसे में डॉक्टर ने उसे विदेशी नंबरों के द्वारा कॉल करने की बात पूछी. इसके बाद अनीश ने डॉक्टर को आईटी के जरिए विदेशी नंबर से कॉल भी किया. डॉक्टर ने सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए मीडिया एवं पुलिस में यह अफवाह फैला दी कि उसको हिंदू संगठनों का सहयोग करने के चलते विदेशी नंबरों से धमकाया जा रहा है.

एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि डॉ अरविंद अकेला ने आरोप लगाया कि उन्हें व्हाट्सएप कॉल आ रही है और कॉल करने वाला उसका सिर तन से जुदा करने की बात कर रहा है. लेकिन जैसे ही पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू की मामला खुलता चला गया. आखिर में पुलिस ने अनीश को धर दबोचा. पुलिस की पूछताछ में अनीश ने पूरा मामला पुलिस के सामने खोल कर रख दिया. अब पुलिस अनीश के साथ-साथ डॉ अरविंद अकेला पर भी कानूनी कार्रवाही की बात कह रही है.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

5 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

5 hours ago