इंडियन क्रिकेट टीम की न्यू “वन ब्लू जर्सी” लॉन्च
नई दिल्ली- भारतीय क्रिकेट टीम की न्यू टी-20 जर्सी लॉन्च की गई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के आधिकारिक किट प्रायोजक एमपीएल स्पोर्ट्स ने रविवार को पुरुष औऱ महिला दोनों टीमों की नई जर्सी को लॉन्च किया. यह पहला मौका था जब क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारत की जर्सी का अनावरण नेशनल टीम ने नहीं बल्कि मुंबई की अंडर-19 महिला खिलाड़ियों ने क्रिकेट के सुपर फैंस के साथ किया है.
भारतीय क्रिकेट टीम की वनडे और टी-20 जर्सी हमेशा से ही ब्लू रंग में बनाई गई है. समय-समय पर इसके कलर शेड्स में कुछ बदलाव किए जाते रहे हैं. कभी भारतीय जर्सी को गहरा नीला रंग दिया जाता है तो कभी इसके शेड्स को थोड़ा लाइट किया जाता है. इस बार मैन इन ब्लू और वूमैन इन ब्लू टी-20 फार्मेट में डार्क ब्लू और स्काई ब्लू रंग के कॉम्बिनेशन वाली जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे. भारतीय पुरुष क्रिकेट और महिला क्रिकेट दोनों टीम की इस न्यू जर्सी को वन ब्लू जर्सी नाम दिया गया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 सितंबर से शुरु होने जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय पुरुष टीम इस नई जर्सी को पहनकर मैदान में उतरेगी.
ये भी पढ़े–
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की न्यू जर्सी लीक, फैन्स यूँ उड़ा रहे खिल्ली
–आईएएनएस / भारत एक्सप्रेस
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…
Supreme Court news: आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य…
Calcutta High Court : पश्चिम बंगाल के चोरबागान भगदड़ मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच…
दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई के…
Ind vs zim Women's T20: हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 41…