देश

खतरे में है गुजरात की आन बान और शान कहे जाने वाले बब्बर शेर की जान, 5 सालों में 555 शेरों की हुई मौत

शेरों की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे गुजरात सरकार के दावे की पोल खुल गई है. पिछले 5 सालों में 555 बब्बर शेरों की मौत हुई है. यह आंकड़े लोकसभा में पेश किए गए हैं. साल 2019 से लेकर 2023 तक हर साल करीबन 100 बब्बर शेरो की मौत हुई है. वहीं साल 2020 में सबसे ज्यादा 124 शेरों की मौत हुई है.

गुजरात विधानसभा में पेश हुए आंकड़े

इसी तरह के आंकड़े गुजरात विधानसभा सत्र के दौरान भी सदन में पेश किए गए हैं, जिसके मुताबिक पिछले 2 सालों में 29 बब्बर शेरों की मौत अप्राकृतिक तरीके से नहीं हुई. गुजरात विधानसभा में बताए गए आंकड़ों के मुताबिक 2 साल में 113 बब्बर शेर, 126 बाल शेर, 294 तेंदुए, 110 बाल तेंदुए मौत के भेंट चढ़े हैं. जिनमें से 21 शेर और आठ बाल शेर के अलावा 101 तेंदुए और 31 बाल तेंदुए अप्राकृतिक तरीके से मरे हैं. जबकि 92 शेर, 118 बाल शेर, 193 तेंदुए और 89 बाल तेंदुए की मौत प्राकृतिक तरीके से हुई हैं.

किस वजहों से होती है मौतें

गुजरात में अक्सर शेर और तेंदुए शिकार की तलाश में यहां वहां भटकते हुए ट्रेन की पटरी तक पहुंच जाते हैं और तेज गति से आ रही ट्रेन के नीचे कटकर उनकी मौत हो जाती है. वहीं कई बार जंगल और आसपास बने कुएं में भी गिरकर शेर और तेंदुए की मौत होती रही है. ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए किया जा रहे गुजरात सरकार के तमाम इंतजाम फिलहाल ना काफी दिखाई दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Politics: शरद पवार को झटका, अजित को NCP की कमान, चुनाव आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला

ऐसे में कहा जा सकता है कि जिस रफ्तार से गुजरात में बब्बर शेर और तेंदुए की तादाद बढ़ रही है उसी रफ्तार से उनकी मौत भी हो रही है.

अरविंद शर्मा, ब्यूरो चीफ, अहमदाबाद

Recent Posts

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

12 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

17 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

18 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

29 minutes ago

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

50 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

1 hour ago